हिन्दी पल्प फिक्शन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हिन्दी पल्प फिक्शन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017

Book Cover of the Day(बॉडीगार्ड)

शीर्षक :  बॉडीगार्ड
लेखक : टाइगर

कवर को अगर देखें तो इसमें एक लड़की बनी हुई है जिसके मुँह से खून निकल रहा है। एक फौजी सा दिखने वाला किरदार है। एक किरदार आँखों में चश्मा लगाए और बन्दूक थामे खड़ा है। उसके इलावा एक फेल्ट हैट में भी साया है। इन किरदारों का कहानी से क्या लेना देना है ये तो मुझे नही पता। लेकिन ये सब किरदार और शीर्षक मिलकर एक जिज्ञासा सी मन में उत्पन्न करते हैं। आपका क्या ख्याल है?


गुरुवार, 13 अप्रैल 2017

Book Cover of the Day(खूनी खेल)


शीर्षक : खूनी खेल
लेखक : एस सी बेदी

राजन इक़बाल अपनी तरह की शायद पहले ही किरदार थे। वो किशोर थे जो कि जासूसी करते थे। इस पेशे में होने के कारण खतरों से दो दो हाथ करना उनके लिए सामन्य बात थी। ऐसे वक्त में जब जासूसी उपन्यास केवल वयस्कों के लिए लिखे जा रहे थे तब एस सी बेदी के ये उपन्यास बच्चों को ध्यान में रख कर लिखे गये थे। कवर की आप बात करें तो कवर में किरदार भारतीय न लगकर पश्चिमी लग रहे हैं। कवर मुझे खूबसूरत लग रहा है। मैंने इस उपन्यास को नहीं पढ़ा है तो ये बताने में असमर्थ हूँ कि क्या कहानी के अनुरूप है या नहीं है।


बुधवार, 12 अप्रैल 2017

Book Cover of the Day(दुल्हन एक रूपये की)

शीर्षक : दुल्हन एक रूपये की
लेखक : केशव पंडित

केशव पंडित के उपन्यासों के कवर के इलावा पाठकों की रूचि जगाने के लिए उसके शीर्षक भी चौकाने वाले बनाये जाते हैं। आजकल इन्टरनेट के जमाने में न्यूज़ वेबसाइट्स जब इस विधा का प्रयोग करते हैं तो उसे क्लिक बैट कहा जाता है। उस वक्त उपन्यास  के लिए कवर के इलावा शीर्षक भी ग्राहकों का रुझान अपनी तरफ मोड़ने का हथियार थे।

अब इसी उपन्यास के शीर्षक को देख लीजिये। अगर आप एक बार पढेंगे तो आपके मन में कहानी को लेकर एक कोतुहल तो जागेगा ही। आप इसे उठाएंगे और ये जानना चाहेंगे कि आखिर इस एक रूपये की दुल्हंन का क्या राज है? क्यों है न?

शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017

Book Cover of the Day(गोली की आवाज़)


शीर्षक : गोली की आवाज़
लेखक : सुरेन्द्र मोहन पाठक
श्रृंखला : सुधीर कोहली #3

सुधीर कोहली श्रृंखला पाठक सर की लिखी सभी श्रृंखलाओं में से मेरी पसंदीदा श्रृंखला है। इसको पढ़ते हुए दिल्ली का मज़ा आता है जो कि बाकी किरदारों में नहीं है।  अगर इस कवर की बात करूँ तो कवर मुझे ठीक ठाक लग रहा है। एक बंदूकधारी व्यक्ति है जो कि जरूर सुधीर होगा। एक व्यक्ति जेल में बंद है और एक युवती है। आखिर किसकी बन्दूक से चली थी गोली और उस गोली के चलने से कौन जेल गया? शीर्षक और कवर पाठक के मन में इस विषय के प्रति कोतुहल उत्पन्न करते ही हैं। 

गुरुवार, 6 अप्रैल 2017

Book Cover of the Day(बोलना मना है )

शीर्षक : बोलना मना है
लेखक : टाइगर

कवर के ऊपर आर्टिस्ट के हस्ताक्षर है। कुछ स्टूडियो जैसा है लेकिन पढ़ा जा नहीं रहा है। यह कवर काफी हद तक शीर्षक के साथ इन्साफ करता है। मर्डर मिस्ट्री है तो बंदूकधारी दो किरदार हैं और एक औरत चुप रहने का इशारा कर रही है।  टाइगर पे मेरे पास अब तीन उपन्यास हो चुके हैं। पढ़ा अभी तक एक भी नहीं है। जल्द ही पढने की कोशिश करूँगा।

ऐसे प्रासंगिक कवर मुझे पसंद है। ऐसा नहीं है इसको और अच्छा नहीं बनाया जा सकता था। मैं अगर होता तो एक लाश दिखाता और औरत के साथ पर लोगों का काफी बड़ा समूह दिखाता था जिसने ऐसे ही ऊँगली मुँह पर रखी हुई है।

लेकिन ये भी ठीक ठाक है। काफी दिनों बाद कोई प्रासंगिक कवर दिखा है तो इसमें मीन मेख नहीं निकालूँगा।

हाँ, एक सवाल आप लोगों से।  आपको किस तरह के कवर पसंद हैं। जो शीर्षक और कहानी के अनुरूप हों या कैसे भी बस सुन्दर होने चाहिये?

मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

Book Cover of the Day(वक्त का मारा)

शीर्षक : वक्त का मारा 
लेखक : अनिल सलूजा

इस किताब के कवर ने ही मेरे अन्दर इसको पढने के लिए कोतुहल जागृत किया था। मुझे लगा था कि कवर में दर्शाया गया सीन उपन्यास में होगा लेकिन ऐसा कुछ था नहीं। कवर का उपन्यास की कहानी से दूर दूर तक कुछ लेना देना नहीं था। लेकिन फिर भी कहानी रोचक थी।

कई बात कवर और उपन्यास ऐसे ही होते हैं। कवर को आकर्षक बनाने के लिए उसमे कुछ भी डाल देते हैं और पाठक को बाद में पता चलता है कि कवर और उपन्यास के कथानक का कुछ लेना देना नहीं है। ऐसे में अगर कहानी सही है तब पाठक ज्यादा बुरा नहीं महसूस करता है लेकिन अगर कहानी कमजोर या खराब निकली तो अपनी को ठगा हुआ जरूर महसूस करेगा।

आपका क्या ख्याल है?

गुरुवार, 30 मार्च 2017

Book Cover of the Day(बेटी के हत्यारे नही बचेंगे )

शीर्षक : बेटी के हत्यारे नही बचेंगे
लेखक : टाइगर
यह  शीर्षक कहानी के विषय में काफी कुछ कहता है। इसके इलावा चूँकि इधर लिखा है कि ये एक मर्डर मिस्ट्री है तो उम्मीद है पहले हत्यारों के विषय में पता लगाया जाएगा और फिर सजा दी जाएगी। नीले कवर पर चरित्र काफी अच्छे बने हालाँकि कहानी के विषय में ये ज्यादा कुछ बता नही रहे हैं।


मंगलवार, 28 मार्च 2017

Book Cover of the Day(कोहराम)





शीर्षक : कोहराम
लेखक : विक्की आनंद

हिंदी पल्प में पहले  पाश्चात्य पल्प की तरह कवर पहले पेंट किये जाते थे।  लेकिन जब से प्रिंटिंग के सॉफ्टवेर सस्ते हुए उन्होंने बॉलीवुड के अदाकारों को फोटोशॉप में जोड़कर कवर तैयार करना शुरू किये। ये पेंट कराने से सस्ता पड़ता था और जल्दी भी बन जाता था। लेकिन मुझे व्यक्तिगत तौर पर ऐसे कवर कतई पसंद नहीं आते।
आपका क्या ख्याल है? अगर ऊपर वाला कवर पेंट किया होता तो वो बेहतरीन लगता। 

सोमवार, 27 मार्च 2017

Book Cover of the Day(पापी को मिलेगी गोली)

शीर्षक : पापी को मिलेगी गोली
लेखक : धीरज

बन्दूक के पीछे से झाँकता चेहरा और एक गोली जो कवर का काफी हिस्सा घेरती है इस कवर को अच्छा बना रहे हैं। शीर्षक पढने के उत्सुकता जगाता है। 

गुरुवार, 23 मार्च 2017

Book Cover of the day (दस दिन का सिकंदर)


शीर्षक : दस दिन का सिकंदर
लेखक : केशव पंडित
प्रकाशक : धीरज पॉकेट बुक्स

इस कवर में एक पुलिस वाला और एक औरत दिखाई देती है। लाल रंग का बैकग्राउंड है जो कि फब रहा है। इसके इलावा ये सिकन्दर कौन है? वो दस दिन के लिए क्यों है? इस बात का कुछ पता नहीं चल रहा है जो कि शायद कहानी पढ़ कर ही पता चले। केशव पंडित के ज्यादातर उपन्यासों का हाल ऐसा ही होता है। उसके नाम इतने अटपटे होते हैं कि एक बार को आप देखना चाहते हो कि क्या यह उपन्यास इस नाम को सार्थक करता है? अगर हाँ तो कैसे?

इस संस्करण की एक और खूबी ये है कि इसमें एक ही पुस्तक में पूरा उपन्यास है। हिंदी पल्प में ये बहुत कम देखने को मिलता है। अक्सर एक कहानी के दो भाग तो होते ही हैं। और ये व्यक्तिगत रूप से मुझे पसंद नहीं है।  मुझे ऐसे उपन्यास पसंद है जिनकी कहानी एक ही बार में खत्म हो जाती है। आपका इस विषय में क्या विचार है ?

मंगलवार, 21 मार्च 2017

Book Cover of the Day(डकैत नंबर १)

शीर्षक : डकैत नंबर १
लेखक : राज

डकैत शब्द जब मैंने सुनता हूँ तो बॉलीवुड द्वारा निर्मित डकैत की ही छवि मन में उत्पन्न होती है। सर पे काली रंग की पगड़ी, एक काले रंग का लंबा कुर्ता और काले या सफ़ेद रंग की धोती। एक गोलियों की पट्टी जो कि कंधे से बंधी हो और एक राइफल जो पीछे लटकी हो और एक घोड़ा जिसमे वो सवार। ये होता है एक डकैत। इसके इलावा बड़ी बड़ी घनी मूछें भी उसकी पहचान होती थी। इस उपन्यास का डकैत कैसा है ये तो नहीं पता लेकिन कवर देखकर कुछ पता नहीं चल रहा है।  कवर अच्छा तो लगता है लेकिन कहानी के विषय में जिज्ञासा जागृत नहीं कर पा रहा है। 

सोमवार, 20 मार्च 2017

Book Cover of the Day(मन्त्र)


शीर्षक : मन्त्र
लेखक : अनिल मोहन
शीर्षक : देवराज चौहान और मोना चौधरी

देवराज चौहान और मोना चौधरी अनिल जी के सबसे मकबूल किरदारों में से हैं। अगर कवर की बात करूँ तो इसे पल्प कवर के सारे तत्व हैं। एक बिकिनी में लड़की,बन्दूक और हीरो और विलन। हाँ कहानी क्या है ये कवर से पता नहीं चलती है। ये ही कमी मुझे लगी। आपका क्या ख्याल है?



शुक्रवार, 17 मार्च 2017

Book Cover of the Day(मास्टर माइंड)



शीर्षक : मास्टर माइंड
लेखक : अनिल सलूजा 
श्रृंखला : बलराज गोगिया सीरीज 

मैं आजकल अनिल सलूजा जी का उपन्यास वक्त का मारा ही पढ़ रहा हूँ। हिंदी पल्प फिक्शन की तरफ जबसे देखना शुरू किया है एक से एक नये नाम सुनने को मिलते हैं और ये जानकर अचरच होता है कि कितना समृद्ध हुआ करता था कभी ये। 
इस कवर की बात करें तो ये कवर मुझे काफी पसंद आया। एक तरह की नोइरिश फीलिंग आती है कवर को देखकर। आपका क्या ख्याल है ?

गुरुवार, 16 मार्च 2017

Book Cover of the Day(चीख उठा हिमालय)

शीर्षक : चीख उठा हिमालय
लेखक : वेद प्रकाश शर्मा

ये कवर गूगल में मिला। इस कवर को देखकर लग रहा है कि इसे पूरा पेंट किया गया रहा होगा। कवर मुझे बहुत पसंद आया। आपका क्या ख्याल है? वैसे कवर में आदमी वाला किरदार हिंदी फिल्मों के अभिनेता डैनी से काफी मिलता जुलता है। 

लोकप्रिय पोस्ट