बुधवार, 5 मई 2021

आवरण चित्र: अमोघ

आज आवरणों की दुनिया में मैं आपके समक्ष एक नहीं दो आवरण चित्र लेकर प्रस्तुत हुआ हूँ। परन्तु यह दो आवरण चित्र दो उपन्यासों के नहीं बल्कि एक ही लघु-उपन्यास के हैं। यह दोनों ही आवरण चित्र मुझे काफी पसंद आये थे तो सोचा इन्हें आपके साथ साझा का कर लूँ। 

तो चलिए पहले आवरण चित्र देख लेते हैं और फिर इस पर बातचीत करेंगे।

आवरण चित्र: अमोघ

तो ये थे अनुराग कुमार सिंह द्वारा लिखे गये उपन्यास अमोघ के आवरण चित्र। बायाँ वाला चित्र जो है वह अमोघ के ई बुक संस्करण का है और दायाँ तरफ का जो चित्र है वह पेपरबैक संस्करण है। ई बुक संस्करण प्रसिद्ध कॉमिक बुक आर्टिस्ट सुशांत पांडा द्वारा बनाया गया है वहीं पेपरबैक संस्करण को नवनीत सिंह (स्केच), हरेन्द्र सैनी (कलर ) और निशांत मौर्य (डिजाईन कैलीग्राफी) की टीम ने बनाया है।  दोनों ही आवरण चित्र रोचक हैं और पाठको के मन में उपन्यास के प्रति रूचि जगाने में सफल होते हैं।

अमोघ एक सुपरहीरो नोवल है और आवरण चित्रों को देखने से ही यह बात साफ़ पता लग जाती हैं। अगर दोनों आवरण चित्रों के देखें तो इसमें तीन लोग मुख्य तौर पर नज़र आते हैं। यह तीनों ही सुपर हीरो कॉस्टयूम में हैं। यह कौन हैं और कैसे सुपर हीरो बने यह प्रश्न मन में आ ही जाता है। 

दोनों आवरण चित्रों की ख़ास बात यह है यह थोड़ा बहुत इन तीनों की ताकतों के विषय में भी पाठकों को बता देता है। 

एक व्यक्ति इसमें मानव मशाल की तरह लग रहा है जो दर्शाता है कि उसकी शक्ति आग की है। वहीं पेपरबैक संस्करण वाले आवरण चित्र में यह भी दर्शाया गया है आग की ताकतों वाला व्यक्ति उड़ भी सकता है। इन तीनो में एक युवती भी है जिसके अन्दर उड़ने की ताकत दिख रही है। वहीं उड़ने के अलावा उस युवती के अन्दर क्या ताकत है यह पता नहीं चल पा रहा है। इन दोनों के आलावा नीले सूट में जो व्यक्ति है वह इस टीम का लीडर लग रहा है। वह कौन है और इनका लीडर क्यों है यह प्रश्न भी मन में उठता है।

दायें तरफ के आवरण में एक और व्यक्ति प्रमुखता से दिख रहा है। इसी के खिलाफ तीनो हीरोज लड़ते दिख रहे हैं। यह व्यक्ति कौन हैं और यह युद्ध किधर चल रहा है यह प्रश्न भी मन में उठ रहा है। 

अगर आप मेरी तरह कॉमिक बुक्स के शौक़ीन हैं तो आपको भी मेरी तरह इस उपन्यास को पढ़ने का मन जरूर रहा होगा। कॉमिक बुक में कई बार लेखक इतनी गहराई तक नहीं जा पाता लेकिन चूँकि यह किताब 150 पृष्ठों तक है तो उम्मीद है लेखक ने इसमें काफी अच्छे तरह से किरदारों को दर्शाया होगा। वहीं लेखक अनुराग कुमार सिंह चूँकि एक अनुभवी लेखक हैं तो देखना है कि उन्होंने इस बार पाठको के सामने क्या परोसा है। 

आपको बताते चलूँ कि उनका पूर्व प्रकाशित लघु उपन्यास मुखौटे का रहस्य भी मैं पढ़ चुका हूँ और वह मुझे पसंद आया था। देखना है यह उपन्यास कैसा बन पड़ा है। आवरण चित्र तो मन में उत्सुकता जगाने में कामयाब होता ही है।

आपका इन आवरण चित्रों के विषय में क्या सोचना है? मुझे बताना न भूलियेगा।  

किताब लिंक: पेपरबैक | किंडल

© विकास नैनवाल 'अंजान'

12 टिप्‍पणियां:

  1. विकास भाई, आपके इस ब्लॉग पर पहली बार आना हुआ। मुझे अंदाज भी नही था कि सिर्फ किताबो के आवरणों पर भी एक पूरा नल9ग हो सकता है! बहुत ही सुंदर तरीके से आपने अमोघ के आवरण का वर्णन किया है।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी एक आवरण चित्र को बनाने में अक्सर काफी मेहनत लगती है और अक्सर हम लोग उन पर बात नहीं करते हैं। इसलिए मैंने सोचा ऐसा एक ब्लॉग होना चाहिए। आपको यह प्रयास पसंद आया यह जानकर अच्छा। आभार।

      हटाएं
  2. आपका ब्लॉग एकदम अनोखा लगा। किताब के आवरण का संकलन और उसकी जानकारी को इतनी गंभीरता से कभी लिया नहीं,लेकिन सच है इसे बनाने वालों की मेहनत को सलाम करने का बेहतरीन तरीका पसंद आया।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी आपको यह पसंद आया यह जानकर अच्छा लगा। एक आवरण चित्र बनाने के लिए वाकई आर्टिस्ट काफी मेहनत करते हैं और उसे मेहनत को हमें समझना ही चाहिए। आभार।

      हटाएं
  3. bahut badheya writing... covers se book ke bare me accha guess keya gaya hai.

    जवाब देंहटाएं

लोकप्रिय पोस्ट