सुरेन्द्र मोहन पाठक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुरेन्द्र मोहन पाठक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 27 जुलाई 2020

आवरण चित्र: कागज की नाव - सुरेन्द्र मोहन पाठक


कागज की नाव - सुरेन्द्र मोहन पाठक

कागज की नाव सुरेन्द्र मोहन पाठक द्वारा लिखा गया एक अपराध गल्प है। सुरेन्द्र मोहन पाठक जी का नाम किसी किताब से जुड़ा हो तो यह लगभग तय होता है कि उपन्यास अपराध गल्प होगा। यह संस्करण वेस्टलैंड द्वारा प्रकाशित किया हुआ है। 

शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017

Book Cover of the Day(गोली की आवाज़)


शीर्षक : गोली की आवाज़
लेखक : सुरेन्द्र मोहन पाठक
श्रृंखला : सुधीर कोहली #3

सुधीर कोहली श्रृंखला पाठक सर की लिखी सभी श्रृंखलाओं में से मेरी पसंदीदा श्रृंखला है। इसको पढ़ते हुए दिल्ली का मज़ा आता है जो कि बाकी किरदारों में नहीं है।  अगर इस कवर की बात करूँ तो कवर मुझे ठीक ठाक लग रहा है। एक बंदूकधारी व्यक्ति है जो कि जरूर सुधीर होगा। एक व्यक्ति जेल में बंद है और एक युवती है। आखिर किसकी बन्दूक से चली थी गोली और उस गोली के चलने से कौन जेल गया? शीर्षक और कवर पाठक के मन में इस विषय के प्रति कोतुहल उत्पन्न करते ही हैं। 

मंगलवार, 17 जनवरी 2017

Book Cover of the Day(मिडनाइट क्लब)



शीर्षक : मिडनाइट क्लब
लेखक : सुरेंद्र मोहन पाठक
श्रृंखला : जीत सिंह

इस उपन्यास  का अगर आप कवर देखें तो इसमें कोई ख़ास बात नहीं है। फोटोशॉप का बड़ा गन्दा उपयोग हुआ है। लेकिन यह उपन्यास जीत सिंह सीरीज के सबसे बढ़िया उपन्यासों में से एक हैं। मुझे ये बहुत पसन्द आया था।

गुरुवार, 29 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(सीक्रेट एजेंट)



शीर्षक : सीक्रेट एजेंट 
लेखक : सुरेन्द्र मोहन पाठक
श्रृंखला : नीलेश गोखले #२

नीलेश गोखले सीरीज का दूसरा  उपन्यास। ईमानदार हो चुके नीलेश को अपने पापों की सजा भुगतनी पड़ी थी। इस उपन्यास में उसे एक मौका मिलता है जिससे वो अपना खोया रूतबा हासिल कर सकता है।  नीलेश गोखले सीरीज में केवल दो ही उपन्यास आए थे और दोनों ही मुझे पसन्द आए थे।
इसका कवर उतना आकर्षक नहीं है और कहानी के साथ न्याय भी नहीं  करता है। कवर में कोकेशियन लोग हैं जिनका कहानी से कोई लेना देना नहीं है। ऐसे कवर मुझे बेहद खराब लगते हैं।

बुधवार, 21 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(दस लाख)

पेपरबैक संस्करण
ई बुक संस्करण
शीर्षक : दस लाख 
लेखक : सुरेन्द्र मोहन पाठक
श्रृंखला : जीत सिंह #१

जीत सिंह वो किरदार है जिसको लेकर पाठक साहब के उपन्यास हार्पर ने छापने शुरू किए। हिंदी पल्प के उपन्यास पहली बार कोई अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशक छाप रहा था। वो अलग बात थी कि उन्होंने शुरुआत जीत सिंह के सातवें उपन्यास को छापकर की थी। दस लाख इस श्रृंखला का पहला उपन्यास है जिसमे जीत सिंह जुर्म की दुनिया में पहली बार कदम रखता है। उम्मीद है हार्पर वाले इस सीरीज को रीप्रिंट करेंगे।

उपन्यास चूँकि काफी पहले छपा था तो मैंने इसका ई बुक संस्करण ही पढ़ा था। अगर दोनों कवर्स की तुलना करूँ तो मुझे पहला वाला ज्यादा आकर्षक लग रहा है। आपकी क्या राय है?

मंगलवार, 13 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(गवाही)

शीर्षक : गवाही 
लेखक : सुरेन्द्र मोहन पाठक
श्रृंखला : नीलेश गोखले

जहाँ पहले प्रकाशक एक बार में पेंटर से पूरा कवर बनवाता था वहीं आजकल वो कुछ किरदार को बनवा देता है और फिर उन अलग अलग किरदारों को कंप्यूटर की मदद से अलग अलग तरीके से लगाकर नए कवर बनवा देता है। तौर पर मुझे ये तरीका पसंद नहीं आता है। मुझे लगता है इससे किताब अपनी आइडेंटिटी खो देती है लेकिन शायद प्रकाशक को ये सस्ता पड़ता है और उनके लिए तो किताब छापना एक व्यापार ही है। इस कवर में भी ऐसा ही किया गया है। सिगार वाला आदमी, फोन लगाए हुए लड़की ये सब राजा से प्रकाशित अन्य उपन्यासों में मिल जायेंगे। बस किस कोण से लगे हैं उसका फर्क रहता है। 

शुक्रवार, 25 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(कोलाबा कांस्पीरेसी)


शीर्षक : कोलाबा कॉन्सपिरेसी 
श्रृंखला : जीत सिंह #७
लेखक: सुरेन्द्र मोहन पाठक

सुरेन्द्र मोहन पाठक जी का यह उपन्यास ही था जिसे पढकर मेरी रूचि हिंदी पल्प फिक्शन में जागी थी। उपन्यास के विषय में मेरी राय तो आप ऊपर लिंक पे क्लिक करके पढ़ सकते हैं। हाँ, इसके कवर के विषय में मेरी राय तो ये है कि मुझे इसका कवर पसंद नहीं आया था। मुझे विंटेज कवर ज्यादा अच्छे लगते हैं। डिजिटल कवर में वो बात नहीं लगती। लेकिन उपन्यास बेजोड़ लगा था। नए डिजिटल कवर और पुराने विंटेज कवर में आपको कौन से ज्यादा आकर्षक लगते हैं??

शुक्रवार, 4 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(वहशी)


शीर्षक : वहशी 
लेखक : सुरेन्द्र मोहन पाठक 
सीरीज : मुकेश माथुर #3
मुकेश माथुर सीरीज का तीसरा उपन्यास एक लुगदी कागज़ पर छपा था। उपन्यास मुझे बहुत ही अच्छा लगा था। मेरे विचार तो आप लिंक पर जाकर देख सकते हैं। कवर भी बेहतरीन है। 

शनिवार, 22 अक्टूबर 2016

Book Cover of the Day(सिंगला मर्डर केस)


लेखक: सुरेन्द्र मोहन पाठक 
सीरीज: सुनील #121 
(मुझे डिजिटल कवर पसंद नहीं है। मुझे वही कवर पसंद आते हैं जिसमे किरदारों को पेंट किया गया होता है। लेकिन डिजिटल कवर भी हिंदी पल्प फिक्शन की पहचान हो चुके हैं। इसमें दुःख की बात ये लगती है कि जिन किरदारों को कवर में दर्शया  जाता  है वो सब पश्चिमी दिखते  हैं। अगर  भारतीय मूल  के  लोग  होते  तो भी कवर अच्छा  लगता। आपका क्या ख्याल है?)

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016

Book Cover of the Day(एक करोड़ का जूता - सुरेन्द्र मोहन पाठक)

पेपरबेक संस्करण 
ई-बुक संस्करण 


शीर्षक : एक करोड़ का जूता 
लेखक : सुरेन्द्र मोहन पाठक 
सुरेन्द्र मोहन पाठक जी को हिंदी पल्प फिक्शन का सबसे ज्यादा मकबूल लेखक कहा जाये तो ये अतिश्योक्ति नहीं होगी। उन्होंने कई उपन्यास लिखे हैं जिनमे एकल उपन्यास और सीरीज वाले उपन्यास भी है।  उनके और उनकी रचनाओ के विषय में विस्तृत रूम से आप यहाँ जा कर पता कर सकते हैं। 

लोकप्रिय पोस्ट