टाइगर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
टाइगर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017

Book Cover of the Day(बॉडीगार्ड)

शीर्षक :  बॉडीगार्ड
लेखक : टाइगर

कवर को अगर देखें तो इसमें एक लड़की बनी हुई है जिसके मुँह से खून निकल रहा है। एक फौजी सा दिखने वाला किरदार है। एक किरदार आँखों में चश्मा लगाए और बन्दूक थामे खड़ा है। उसके इलावा एक फेल्ट हैट में भी साया है। इन किरदारों का कहानी से क्या लेना देना है ये तो मुझे नही पता। लेकिन ये सब किरदार और शीर्षक मिलकर एक जिज्ञासा सी मन में उत्पन्न करते हैं। आपका क्या ख्याल है?


गुरुवार, 6 अप्रैल 2017

Book Cover of the Day(बोलना मना है )

शीर्षक : बोलना मना है
लेखक : टाइगर

कवर के ऊपर आर्टिस्ट के हस्ताक्षर है। कुछ स्टूडियो जैसा है लेकिन पढ़ा जा नहीं रहा है। यह कवर काफी हद तक शीर्षक के साथ इन्साफ करता है। मर्डर मिस्ट्री है तो बंदूकधारी दो किरदार हैं और एक औरत चुप रहने का इशारा कर रही है।  टाइगर पे मेरे पास अब तीन उपन्यास हो चुके हैं। पढ़ा अभी तक एक भी नहीं है। जल्द ही पढने की कोशिश करूँगा।

ऐसे प्रासंगिक कवर मुझे पसंद है। ऐसा नहीं है इसको और अच्छा नहीं बनाया जा सकता था। मैं अगर होता तो एक लाश दिखाता और औरत के साथ पर लोगों का काफी बड़ा समूह दिखाता था जिसने ऐसे ही ऊँगली मुँह पर रखी हुई है।

लेकिन ये भी ठीक ठाक है। काफी दिनों बाद कोई प्रासंगिक कवर दिखा है तो इसमें मीन मेख नहीं निकालूँगा।

हाँ, एक सवाल आप लोगों से।  आपको किस तरह के कवर पसंद हैं। जो शीर्षक और कहानी के अनुरूप हों या कैसे भी बस सुन्दर होने चाहिये?

गुरुवार, 30 मार्च 2017

Book Cover of the Day(बेटी के हत्यारे नही बचेंगे )

शीर्षक : बेटी के हत्यारे नही बचेंगे
लेखक : टाइगर
यह  शीर्षक कहानी के विषय में काफी कुछ कहता है। इसके इलावा चूँकि इधर लिखा है कि ये एक मर्डर मिस्ट्री है तो उम्मीद है पहले हत्यारों के विषय में पता लगाया जाएगा और फिर सजा दी जाएगी। नीले कवर पर चरित्र काफी अच्छे बने हालाँकि कहानी के विषय में ये ज्यादा कुछ बता नही रहे हैं।


बुधवार, 15 मार्च 2017

Book Cover of the Day(अंजाम मेरे हाथ में)

शीर्षक : अंजाम मेरे हाथ में
लेखक : टाइगर
श्रृंखला : सरदार करतार सिंह विजय यादव सीरीज

कवर की बात करें तो कवर काफी जेनेरिक है। इससे कहानी का आपको ज्यादा पता नहीं लगता। कुछ तस्वीरें एक साथ फोटोशॉप की गयी हैं। हाँ हो सकता है क्योंकि मैंने इस सीरीज को नहीं पढ़ा है तो मैं इन तस्वीरों में छुपे अर्थ को पहचानने में सफल नहीं हो पा रहा होऊँगा। वैसे कवर के कोने में एक नसीर नाम से  हस्ताक्षर किया गया है।  शायद उन्होंने ही इसे बनाया है।

लेकिन ऐसे फोटोशोप किये गये कवर मुझे आकर्षित नहीं करते हैं और इनके बिनाह पर मैं इस किताब को लूं ले मुश्किल है। आपका क्या ख्याल है?

सोमवार, 27 फ़रवरी 2017

Book Cover of the Day(कुर्सी वाला डाकू)

शीर्षक : कुर्सी वाला डाकू
लेखक : टाइगर

टाइगर के मेरे पास अभी तीन चार उपन्यास पड़े हैं। मैंने इससे पहले उनका कोई भी उपन्यास नहीं पढ़ा था लेकिन शेषनाग शामली श्रृंखला का नाम काफी सुना है। इस उपन्यास के शीर्षक से तो लगता है कि ये किसी नेता के ऊपर है। कवर में इनसेट में जो लोगों का हुजूम झंडे लिये खड़ा है वो भी यही दर्शा रहा है।
कवर बढ़िया बना पड़ा है। हाँ, उपन्यास के हिसाब से है या नहीं ये तो उपन्यास पढ़कर ही पता चलेगा।

शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017

Book Cover of the Day(सौतन की दीवानी)

शीर्षक : सौतन की दीवानी
लेखक : टाइगर

इस उपन्यास का कवर देखें तो इसमें दो स्त्रियाँ है और एक आदमी। आदमी के हाथ में बंदूक है और अगर मुझे अनुमान लगाना हो तो जो दो स्त्रियाँ हैं वो एक दूसरे की सौतन हैं। कवर इतना आकर्षक नहीं है जितना रहस्मय इसका शीर्षक है। आखिर कौन हैं जो सौतन की दीवानी है? क्यों ऐसा है?
ऐसे अतरंगी शीर्षक जरूर जिज्ञासा जगाते हैं। पढ़कर उपन्यास पाठक के मन में कितना खरा उतरता है वो अलग बात है। 

रविवार, 27 नवंबर 2016

Book Cover of the day(मेरी बीवी सबकी मौत)


शीर्षक : मेरी बीवी सबकी मौत
लेखक : टाइगर

राज कॉमिक्स की साईट पर अगर आप जायें तो हिंदी उपन्यासों की श्रेणी में कई लेखकों के उपन्यास आपको मिल जायेंगे। टाइगर के नाम से भी उधर काफी उपन्यास हैं। मैंने अभी तक एक भी नहीं पढ़े हैं लेकिन शीर्षक रोचक हैं।
इसके कवर को देखें तो इसमें एक कलर तस्वीर है बाकी दो ब्लैक एंड वाइट। कंधे में बच्चा रखा हुआ है और उस व्यक्ति ने हाथ में गन थाम रखी है। बच्चे को क्या हुआ? बीवी क्यों मौत देने वाली देवी बन गयी? कई सवाल हैं जो पाठक को जरूर अपनी तरफ लुभायेंगे। 

लोकप्रिय पोस्ट