वैसे तो हिन्दी अपराध साहित्य में छपने वाले आवरण चित्र ही बहुत रोचक होते हैं लेकिन कवर्स के बाद जो चीजें मुझे रोचक लगती हैं वो इन किताबों के बीच में छपने वाले विज्ञापन। कई बार तो विज्ञापन साधारण होते हैं लेकिन कई बार विज्ञापनों में रेखा चित्र दिए होते हैं। हमेशा से ही ऐसे रेखा चित्रों के प्रति मेरा आकर्षण रहा है। यह रेखा चित्र जिन किताबों के विज्ञापन देते हैं उनके प्रति रूचि जगाते ही जगाते हैं। अब निम्न रेखा चित्र देखिये:
किताब जब पहली बार देखते हैं तो उसका आवरण ही है जो आपको उसे उठाने को मजबूर करता है। शायद यही कारण है कि अंग्रेजी में Don't Judge a book by its cover कहा जाने लगा क्योंकि लोग आवरण देखकर ही किताब का अंदाजा लगाने लगे थे। हाँ, एक अच्छा आवरण किताब के अच्छे होने की गारंटी नहीं होता है लेकिन एक अच्छी किताब पर लगा हुआ अच्छा कवर उस किताब के प्रति पाठकों का कोतूहल जरूर बढ़ा सकता है। यह ब्लॉग ऐसे ही कलात्मक और आकर्षक आवरणों के लिए हैं। उम्मीद है आपको यह प्रयास पसंद आएगा।
वेद प्रकाश शर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वेद प्रकाश शर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, 26 सितंबर 2020
गुरुवार, 16 मार्च 2017
मंगलवार, 7 मार्च 2017
गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017
Book Cover of the Day(क़ानून का बेटा)
शीर्षक : क़ानून का बेटा
लेखक : वेद प्रकाश शर्मा
केशव पंडित वेद जी द्वारा रचे गये सबसे मक्बूल किरदारों में से एक है। इसक प्रसिद्धि इतनी बढ़ गयी कि इस किरदार को ही आगे चलकर एक लेखक बना दिया गया और इस किरदार के नाम से ही उपन्यास आने लगे।
कवर की बात करें तो कवर में एक वकील है, कानून की देवी की प्रतिमा है और एक अपराधी दिख रहा है। कवर ठीक है लेकिन कहानी क्या है इसे उजागर नहीं करता है। मेरे हिसाब से कवर अगर कहानी में ही मौजूद एक एक दृश्य हो तो वो पाठकों को अलग से आकर्षित करेगा। फिर जब पाठक उस दृश्य को पढ़ेगा तो किरदारों की एक छवि मन में बना लेगा। मैं अगर आर्टिस्ट होता तो ऐसा ही करता लेकिन ये मेरे अपने विचार हैं।
खैर, आप कवर एन्जॉय करे।

बुधवार, 22 फ़रवरी 2017
मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017
Book Cover of the Day(शेखचिल्ली - वेद प्रकाश शर्मा जी को श्रद्धांजलि)
शीर्षक : शेखचिल्ली
लेखक : वेद प्रकाश शर्मा
विशु ने खुद ही गप्प मरी थी कि वह दुनिया का मोस्ट वांटेड अपराधी जिम्मी कॉर्बेट है
और फिर, वही साबित होता चला गया । जो सचमुच चींटी तक को नहीं मार सकता था
उस पर सैंकड़ो हत्याओं का इलज़ाम आ पड़ा । यह ‘शेखचिल्ली’ इस मकड़जाल से कैसे निकला ?
(उपन्यास के कवर से तो इतना कुछ पता नही चल रहा है लेकिन कहानी का सारांश पढ़कर कहानी में इंटरेस्ट जागा है। )

सोमवार, 20 फ़रवरी 2017
Book Cover of the Day(दहकते शहर - वेद जी को श्रद्धांजलि)
वेद जी का जन्म 10 जून १९५५ को हुआ था। वो हिंदी अपराध गल्प के एक जाने माने लेखक थे। जब 17 फरवरी को उनके देहांत की खबर मुझे मिली तो पहले तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। फिर पता चला वो कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी याद में इस हफ्ते के बुक कवर्स खाली उन्हीं के उपन्यासों के होंगे।
शीर्षक : दहकते शहर
लेखक : वेद प्रकाश शर्मा
यह वेद जी का पहला उपन्यास था। इससे पहले वो 23 उपन्यास भूत लेखक के तौर पर लिख चुके थे।
सोमवार, 13 फ़रवरी 2017
Book Cover of the Day(दुल्हन माँगे दहेज)
![]() |
| १ |
लेखक : वेद प्रकाश शर्मा
दुल्हन माँगे दहेज वेद प्रकाश शर्मा जी ने बहु माँगे इन्साफ के बाद लिखा था। बहु माँगे इन्साफ एक सामाजिक उपन्यास था जो दहेज की कुरीतियों को दर्शाता था। लेकिन जैसे सिक्के के दो पहलू होते हैं वैसे ही दहेज के भी दो पहलू हैं। कई बार सुसराल वालों को गलत कारणों से इस कानून के तहत फंसा दिया जाता है। वेद जी का ये नावेल इसी पहलू को दर्शाने के लिए बना था।
इसके दो कवर मुझे मिले और मुझे दोनों ही कवर्स पसंद हैं। मुझे तो दूसरा वाला कवर पसंद है, आपकी क्या राय है?
![]() |
| २ |
सोमवार, 9 जनवरी 2017
शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016
Book Cover of the Day(डायन)
शीर्षक : डायन
लेखक : वेद प्रकाश शर्मा
वेद जी अक्सर थ्रिलर लिखते हैं। ये उनका पहला उपन्यास था जो कि एक थी डायन नाम की फिल्म के प्रमोशन के तौर पर रिलीज़ हुआ था। इसके दूसरा भाग डायन २ के नाम से निकला था।
कवर मुझे ख़ास अच्छा नहीं लगा। फोटोज की जगह पेंटिंग होती तो ज्यादा मज़ा आता।

बुधवार, 7 दिसंबर 2016
Book Cover of the Day(कुबड़ा)
शीर्षक : कुबड़ा
लेखक : वेद प्रकाश शर्मा
वेद प्रकाश शर्मा जी का यह उपन्यास मैंने २०१५ में पढ़ा था। उस वक्त मैं मुंबई में रहता था और हिंदी पल्प फिक्शन के प्रति नया नया आकर्षित हुआ था। मेरे पास जो संस्करण है उसका कवर पेज ऊपर वाला है। ये तो नीचे वाला कवर पेज है वो मुझे ज्यादा अच्छा लगा है। आपको दोनों संस्करणों में से कौन सा पेज अच्छा लगा ये जरूर बताइयेगा। उपन्यास के प्रति मेरे विचार आप इधर क्लिक करके जान सकते हैं। उपन्यास अगर आपने पढ़ा है तो आपको ये कैसा लगा? इस विषय में अपनी राय जरूर दीजियेगा।
सोमवार, 21 नवंबर 2016
शुक्रवार, 11 नवंबर 2016
Book Cover of the Day(एक मुट्ठी दर्द)
शीर्षक : एक मुट्ठी दर्द
लेखक : वेद प्रकाश शर्मा
राजा पॉकेट बुक्स से छपे इस उपन्यास को वेद प्रकाश शर्मा जी ने एक सामाजिक उपन्यास की तरह लिखने की कोशिश की थी। उपन्यास मुझे अपने मकसद में सफल नहीं लगा था। इस किताब में मनीष गुप्ता की एक लघु कथा हत्यारा फूल थी जो मुझे मूल उपन्यास से ज्यादा मनोरंजक लगी थी। मुझे पॉकेट बुक्स का ये चलन बढ़ा अच्छा लगता है कि अगर कभी रेगुलर लेखक का लिखा हुए उपन्यास में कम पृष्ठ होते हैं तो वो उसमे एक लघु कथा जोड़ देते हैं जिससे पृष्ठों की संख्या दो ढाई सौ तक पहुँच सके।
गुरुवार, 10 नवंबर 2016
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016
Book Cover of the day(कानून का बेटा)
शीर्षक : कानून का बेटा
लेखक : वेद प्रकाश शर्मा
सीरीज : केशव पंडित
कभी वेद प्रकाश शर्मा केशव पंडित श्रृंखला के उपन्यास लिखते थे। लेकिन फिर ये श्रृंखला इतनी प्रसिद्द हुई कि इसके उपन्यास केशव पंडित के नाम से आने लगे। अब इन उपन्यासों को कई छद्दम देखक इसी पात्र के नाम से लिखते हैं। मैंने इस उपन्यास को अभी तक पड़ा तो नहीं है लेकिन पढूंगा जरूर। एकता कपूर ने इस किरदार को टेलीविज़न धारावाहिक में ढालने की कोशिश भी की थी लेकिन वो प्रयोग शायद सफल नहीं रहा था। ऐसा इस लिये कह रहा हूँ क्योंकि दो महीने के बाद ही उसे हटा दिया गया था। खैर, आप कवर का लुत्फ़ उठाईये।
रविवार, 23 अक्टूबर 2016
Book Cover of the Day(एक मुट्ठी दर्द)
शीर्षक : एक मुट्ठी दर्द
लेखक : वेद प्रकाश शर्मा
(मैंने वेद प्रकाश जी को कम ही पढ़ा है। इस उपन्यास ने भी निराश ही किया था। मैंने इसके विषय में तफसील से अपने दुसरे ब्लॉग में लिखा है जिसे आप शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं। अगर आपने ये उपन्यास पढ़ा है तो अपनी राय जरूर दीजियेगा। )
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
लोकप्रिय पोस्ट
-
शीर्षक : बकरे की माँ लेखिका : रीमा भारती रीमा भारती आई एस सी की सबसे तेज तरार एजेंट है। माँ भारती की लाडली अपनी संस्था के ओर से कई जोख...
-
शीर्षक : दुल्हन एक रूपये की लेखक : केशव पंडित केशव पंडित के उपन्यासों के कवर के इलावा पाठकों की रूचि जगाने के लिए उसके शीर्षक भी चौकान...
-
शीर्षक : 48 इंच का हिटलर लेखक : केशव पंडित इस कवर को आप देखें तो एक तानाशाह जैसी पोशाक और एक नकाब लगाये व्यक्ति खड़ा है। एक औरत है जिसे ...
-
शीर्षक : बन जा बेटा भस्मासुर लेखक : केशव पंडित यह पुस्तक धीरज पॉकेट बुक्स से प्रकाशित हुयी है। अगर शीर्षक की बात करें तो ये अपने आप मे...
-
आज आवरणों की दुनिया में मैं आपके समक्ष एक नहीं दो आवरण चित्र लेकर प्रस्तुत हुआ हूँ। परन्तु यह दो आवरण चित्र दो उपन्यासों के नहीं बल्कि एक ही...