गुरुवार, 30 मार्च 2017

Book Cover of the Day(बेटी के हत्यारे नही बचेंगे )

शीर्षक : बेटी के हत्यारे नही बचेंगे
लेखक : टाइगर
यह  शीर्षक कहानी के विषय में काफी कुछ कहता है। इसके इलावा चूँकि इधर लिखा है कि ये एक मर्डर मिस्ट्री है तो उम्मीद है पहले हत्यारों के विषय में पता लगाया जाएगा और फिर सजा दी जाएगी। नीले कवर पर चरित्र काफी अच्छे बने हालाँकि कहानी के विषय में ये ज्यादा कुछ बता नही रहे हैं।


मंगलवार, 28 मार्च 2017

Book Cover of the Day(कोहराम)





शीर्षक : कोहराम
लेखक : विक्की आनंद

हिंदी पल्प में पहले  पाश्चात्य पल्प की तरह कवर पहले पेंट किये जाते थे।  लेकिन जब से प्रिंटिंग के सॉफ्टवेर सस्ते हुए उन्होंने बॉलीवुड के अदाकारों को फोटोशॉप में जोड़कर कवर तैयार करना शुरू किये। ये पेंट कराने से सस्ता पड़ता था और जल्दी भी बन जाता था। लेकिन मुझे व्यक्तिगत तौर पर ऐसे कवर कतई पसंद नहीं आते।
आपका क्या ख्याल है? अगर ऊपर वाला कवर पेंट किया होता तो वो बेहतरीन लगता। 

सोमवार, 27 मार्च 2017

Book Cover of the Day(पापी को मिलेगी गोली)

शीर्षक : पापी को मिलेगी गोली
लेखक : धीरज

बन्दूक के पीछे से झाँकता चेहरा और एक गोली जो कवर का काफी हिस्सा घेरती है इस कवर को अच्छा बना रहे हैं। शीर्षक पढने के उत्सुकता जगाता है। 

शुक्रवार, 24 मार्च 2017

Book Cover of the Day(बिका हुआ शहर)

शीर्षक : बिका हुआ शहर
लेखक : टाइगर
श्रृंखला : शेषनाग-शामली

एक अच्छा कवर।

गुरुवार, 23 मार्च 2017

Book Cover of the day (दस दिन का सिकंदर)


शीर्षक : दस दिन का सिकंदर
लेखक : केशव पंडित
प्रकाशक : धीरज पॉकेट बुक्स

इस कवर में एक पुलिस वाला और एक औरत दिखाई देती है। लाल रंग का बैकग्राउंड है जो कि फब रहा है। इसके इलावा ये सिकन्दर कौन है? वो दस दिन के लिए क्यों है? इस बात का कुछ पता नहीं चल रहा है जो कि शायद कहानी पढ़ कर ही पता चले। केशव पंडित के ज्यादातर उपन्यासों का हाल ऐसा ही होता है। उसके नाम इतने अटपटे होते हैं कि एक बार को आप देखना चाहते हो कि क्या यह उपन्यास इस नाम को सार्थक करता है? अगर हाँ तो कैसे?

इस संस्करण की एक और खूबी ये है कि इसमें एक ही पुस्तक में पूरा उपन्यास है। हिंदी पल्प में ये बहुत कम देखने को मिलता है। अक्सर एक कहानी के दो भाग तो होते ही हैं। और ये व्यक्तिगत रूप से मुझे पसंद नहीं है।  मुझे ऐसे उपन्यास पसंद है जिनकी कहानी एक ही बार में खत्म हो जाती है। आपका इस विषय में क्या विचार है ?

मंगलवार, 21 मार्च 2017

Book Cover of the Day(डकैत नंबर १)

शीर्षक : डकैत नंबर १
लेखक : राज

डकैत शब्द जब मैंने सुनता हूँ तो बॉलीवुड द्वारा निर्मित डकैत की ही छवि मन में उत्पन्न होती है। सर पे काली रंग की पगड़ी, एक काले रंग का लंबा कुर्ता और काले या सफ़ेद रंग की धोती। एक गोलियों की पट्टी जो कि कंधे से बंधी हो और एक राइफल जो पीछे लटकी हो और एक घोड़ा जिसमे वो सवार। ये होता है एक डकैत। इसके इलावा बड़ी बड़ी घनी मूछें भी उसकी पहचान होती थी। इस उपन्यास का डकैत कैसा है ये तो नहीं पता लेकिन कवर देखकर कुछ पता नहीं चल रहा है।  कवर अच्छा तो लगता है लेकिन कहानी के विषय में जिज्ञासा जागृत नहीं कर पा रहा है। 

सोमवार, 20 मार्च 2017

Book Cover of the Day(मन्त्र)


शीर्षक : मन्त्र
लेखक : अनिल मोहन
शीर्षक : देवराज चौहान और मोना चौधरी

देवराज चौहान और मोना चौधरी अनिल जी के सबसे मकबूल किरदारों में से हैं। अगर कवर की बात करूँ तो इसे पल्प कवर के सारे तत्व हैं। एक बिकिनी में लड़की,बन्दूक और हीरो और विलन। हाँ कहानी क्या है ये कवर से पता नहीं चलती है। ये ही कमी मुझे लगी। आपका क्या ख्याल है?



शुक्रवार, 17 मार्च 2017

Book Cover of the Day(मास्टर माइंड)



शीर्षक : मास्टर माइंड
लेखक : अनिल सलूजा 
श्रृंखला : बलराज गोगिया सीरीज 

मैं आजकल अनिल सलूजा जी का उपन्यास वक्त का मारा ही पढ़ रहा हूँ। हिंदी पल्प फिक्शन की तरफ जबसे देखना शुरू किया है एक से एक नये नाम सुनने को मिलते हैं और ये जानकर अचरच होता है कि कितना समृद्ध हुआ करता था कभी ये। 
इस कवर की बात करें तो ये कवर मुझे काफी पसंद आया। एक तरह की नोइरिश फीलिंग आती है कवर को देखकर। आपका क्या ख्याल है ?

गुरुवार, 16 मार्च 2017

Book Cover of the Day(चीख उठा हिमालय)

शीर्षक : चीख उठा हिमालय
लेखक : वेद प्रकाश शर्मा

ये कवर गूगल में मिला। इस कवर को देखकर लग रहा है कि इसे पूरा पेंट किया गया रहा होगा। कवर मुझे बहुत पसंद आया। आपका क्या ख्याल है? वैसे कवर में आदमी वाला किरदार हिंदी फिल्मों के अभिनेता डैनी से काफी मिलता जुलता है। 

बुधवार, 15 मार्च 2017

Book Cover of the Day(अंजाम मेरे हाथ में)

शीर्षक : अंजाम मेरे हाथ में
लेखक : टाइगर
श्रृंखला : सरदार करतार सिंह विजय यादव सीरीज

कवर की बात करें तो कवर काफी जेनेरिक है। इससे कहानी का आपको ज्यादा पता नहीं लगता। कुछ तस्वीरें एक साथ फोटोशॉप की गयी हैं। हाँ हो सकता है क्योंकि मैंने इस सीरीज को नहीं पढ़ा है तो मैं इन तस्वीरों में छुपे अर्थ को पहचानने में सफल नहीं हो पा रहा होऊँगा। वैसे कवर के कोने में एक नसीर नाम से  हस्ताक्षर किया गया है।  शायद उन्होंने ही इसे बनाया है।

लेकिन ऐसे फोटोशोप किये गये कवर मुझे आकर्षित नहीं करते हैं और इनके बिनाह पर मैं इस किताब को लूं ले मुश्किल है। आपका क्या ख्याल है?

मंगलवार, 14 मार्च 2017

Book Cover of the Day(अंधा नहीं है कानून)

शीर्षक : अंधा नहीं है कानून
लेखक : केशव पंडित
केशव पंडित का ये उपन्यास धीरज पॉकेट बुक्स ने प्रकाशित किया है। अगर कवर को देखें तो उसमे एक महिला दिखाई दे रही है जो कि फोन पे बतिया रही है और एक धुप का चश्मा चढ़ाए पुलिस वाला है। इसके इलावा खून के दो छीटें दिख रहे हैं। आखिर मामला क्या है मुझे तो कुछ समझ नही  आ रहा ? कवर औसत है। 

सोमवार, 13 मार्च 2017

Book Cover of the Day(You've got it coming)



शीर्षक : You've got it coming
लेखक : James Hadley Chase
कवर आर्टिस्ट : जॉन पोलाक(दूसरा कवर)
कल ही इस नावेल को पढना खत्म किया(किताब के विषय में मेरे विचार शीर्षक पर क्लिक करके जान सकते हैं)। नेट में ढूँढने में इसके ऊपर दिए दो कवर मिले जो कि पल्प आर्ट का बेहतरीन नमूना है। पहला कवर में कहानी में घटित होने वाली एक घटना दिखाई है और दूसरे में कहानी के दो किरदार।
पल्प नावेल पे ऐसे कवर मुझे पसंद आते हैं। आपका क्या ख्याल है?
दूसरा कवर जॉन पोलाक ने बनाया है। उनके विषय में मुझे जानकारी इधर मिली। आप जाकर पढ़ सकते हैं। पहले कवर के विषय में दुर्भाग्य वश मैं  कुछ जानकारी हासिल नहीं कर पाया।  

शुक्रवार, 10 मार्च 2017

Book Cover of the Day(जवाब मुँहतोड़)

शीर्षक : जवाब मुँहतोड़
लेखक : वेद प्रकाश कम्बोज
श्रृंखला : विजय रघुनाथ सीरीज

ये एक टिपिकल पल्प कवर है। बन्दूके, एक वैम्प जैसे दिखने वाली औरत और दो औरतें। सर पर बन्डाना बांधे हुए एक किरदार सनी देओल से प्रेरित लगता है। अपनी कई फिल्मो ने सनी ऐसे ही रूप में दिखते थे जो कि हॉलीवुड के रेम्बो यानी सिल्वेस्टर से प्रेरित था। हाँ, कवर इस तरह से बनाया गया है कि कहानी के विषय में कुछ भी जाहिर नहीं करता है। ऐसे कवर मुझे ज्यादा अच्छे नहीं लगते हैं। 

गुरुवार, 9 मार्च 2017

Book Cover of the Day(नई माँ)

शीर्षक : नई माँ
लेखक : सूरज

हिंदी पल्प में हॉरर, थ्रिलर  और जासूसी साहित्य के इलावा रोमांस और सामाजिक साहित्यi भी एक विधा रही है।  नई माँ इसी सामाजिक श्रेणी का उपन्यास है। अगर कवर की बात करें इसमें तीन चरित्र हैं। एक दुल्हन है, एक बच्चा है और एक और स्त्री है जो कि रात में पहने वाले परिधान के साथ लेटी हुई दर्शायी  गयी है। नई माँ एक शीर्षक के तौर पर भी आकर्षक करता है।
बाकी उपन्यास कैसा बना है ये तो इसे पढ़कर ही बताया जा सकेगा। 

सोमवार, 6 मार्च 2017

Book Cover of the Day(अड़तालीस इंच का हिटलर)

शीर्षक : 48 इंच का हिटलर
लेखक : केशव पंडित
इस कवर को आप देखें तो एक तानाशाह जैसी पोशाक और एक नकाब लगाये व्यक्ति खड़ा है। एक औरत है जिसे चेहरे पे पल्लू डाला हुआ है। 48 इंच लगभग 4 फूट के बराबर होता है। यानि जिस भी व्यकित की बात हो रही है उसकी लम्बाई ज्यादा नहीं है और इसके लिए उसका मखौल उड़ाया जाना स्वाभाविक है। अब सोचने वाली बात है कि ऐसा व्यक्ति तानाशाह कैसे बन सकता है। है , न सोचने वाली बात।
कवर साधारण है। और बढ़िया हो सकता था। 

गुरुवार, 2 मार्च 2017

Book Cover of the Day(ट्रिपल मर्डर)


शीर्षक : ट्रिपल मर्डर
लेखक : संजय गुप्ता

संजय गुप्ता राज कॉमिक्स के संस्थापक रहे हैं। वे कॉमिक्स आदि तो लिखते आये हैं लेकिन उस हिसाब से उपन्यास उन्होंने कम ही लिखे हैं। अगर इसके कवर की बात करूँ तो कवर मुझे इतना पसंद नहीं है। सारा फोतोशोपड है। इसमें टर्मिनेटर के अर्नाल्ड को डालने का क्या औचित्य है ये मेरी समझ में नहीं आया। बाकी तीन तस्वीरें फिर भी एक तरह से सही लगती हैं। 

बुधवार, 1 मार्च 2017

Book Cover of the Day(चींटी लड़ेगी हाथी से)

शीर्षक : चींटी लड़ेगी हाथी से
लेखक : केशव पंडित

केशव पंडित के  उपन्यासों को जो बात अलग करते थे वो उनके शीर्षक ही होते हैं। ये ऐसे होते हैं कि न चाहते हुए भी आपकी नज़र इन पर पड़ ही जाती है और आप एक बार इनके विषय में सोचने में मजबूर हो जाते हैं। अब इसी शीर्षक को ही ले लीजिये। मन में ख्याल तो आ रहा होगा कि आख़िरकार उपन्यास में होगा क्या?

लोकप्रिय पोस्ट