सूरज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सूरज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 9 मार्च 2017

Book Cover of the Day(नई माँ)

शीर्षक : नई माँ
लेखक : सूरज

हिंदी पल्प में हॉरर, थ्रिलर  और जासूसी साहित्य के इलावा रोमांस और सामाजिक साहित्यi भी एक विधा रही है।  नई माँ इसी सामाजिक श्रेणी का उपन्यास है। अगर कवर की बात करें इसमें तीन चरित्र हैं। एक दुल्हन है, एक बच्चा है और एक और स्त्री है जो कि रात में पहने वाले परिधान के साथ लेटी हुई दर्शायी  गयी है। नई माँ एक शीर्षक के तौर पर भी आकर्षक करता है।
बाकी उपन्यास कैसा बना है ये तो इसे पढ़कर ही बताया जा सकेगा। 

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

Book Cover of the Day(सजनी)

लेखक : सूरज
शीर्षक : सजनी
उपन्यास अपने नाम से ही सामजिक उपन्यास लग रहा है। कवर में तीन औरतें और एक मर्द हैं। इनके बीच में क्या सम्बन्ध है। ये सजनी कौन थी और ये किसकी सजनी थी? ये सब जानने की जिज्ञासा मन में होती है। कवर मुझे ठीक ठाक लगा। 

मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017

Book Cover of the Day(मैं इंतकाम लूंगी)

शीर्षक : मैं इंतकाम लूंगी
लेखक : सूरज

जैसा की शीर्षक से ही लग रहा है कि ये एक रिवेंज ड्रामा होगा। नीली पृष्ठभूमि पर कई चेहरे लगाए लगाये हैं। जहाँ बन्दूक बन्दूक कम लाइटर ज्यादा लग रही है लेकिन जिस तरह से इसका इस्तेमाल किया है उससे ये बात तो साफ़ है एक लड़की किसी चीज का बदला लेना चाहती है। वो ये बदला किस चीज का लेना चाहती है ये तो उपन्यास पढ़कर ही साफ़ हो पायेगा।
कवर में अगर कहानी का कोई दृश्य दिखे तो ऐसे कवर मुझे अक्सर पसंद आते हैं। यहाँ ऐसा कुछ नहीं है।

शनिवार, 26 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(पच्चीस रूपये का इन्साफ)

शीर्षक : पच्चीस रूपये का इन्साफ
लेखक : सूरज

इस उपन्यास का कवर इंटरेस्टिंग है। तराजू में एक दूध की बोतल और पच्चीस रूपये हैं। और इनके आगे एक माँ है जो अपने दूधमुहे बच्चे के साथ खड़ी है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक दूध की बोतल के लिए उसे इन्साफ करवाना पढ़ा। कहानी के प्रति रूचि कवर को देखकर ही जागृत हो जाती है।
आप क्या सोचते हैं? कहानी क्या रही होगी?



बुधवार, 2 नवंबर 2016

Book Cover of the day(बारूद सनी मांग)


शीर्षक : बारूद सनी मांग 
लेखक: सूरज 
'अक्सर हिंदी पल्प फिक्शन के कवर के ऊपर जो तसवीरें बनती थी उनमे बॉलीवुड कलाकारों के चेहरे पे किरदारों को बनाया जाता था।  लेकिन हाल के वर्षों में डिजिटल माध्यम से कवर बनने लगे हैं जिसमे हॉलीवुड के कलाकारों को कवर में उपयोग करा जाने लगा है।  इस कवर को ही देख लीजिये. रेम्बो वाले सिल्वेस्टर स्ताल्लोने इसकी शोभा बड़ा रहे हैं। 
व्यक्तिगत तौर पर  मुझे ऐसे कवर पसंद नहीं आते जो कि तस्वीरों को जोड़ कर बनाये हों और जिसमे पेंटिंग न हुई हो फिर भले ही वो प्रकाशकों की जेब में हल्के पड़ते हो। 
इस मामले में हार्ड केस क्राइम नामक प्रकाशक बढ़िया है। वो अपनी पुस्तकों के लिए बकायदा पेंटिंग बनवाता है। और इसलिए उसके कवर बेहतरीन होते हैं। कल उसका एक कवर पोस्ट करूँगा। 

बुधवार, 26 अक्टूबर 2016

Book Cover of the Day(किराये का भाई)


शीर्षक : किराये का भाई
लेखक : सूरज 
(हिंदी पल्प फिक्शन के इतिहास के विषय में अगर आप पढेंगे तो आपको ये मालूम चलेगा कि इधर प्रकाशक अक्सर एक छद्दम लेखक गढ़ देते थे जिनके नाम से कई दूसरे लेखक उपन्यास लिखा करते थे। फिर अगर उपन्यास की बात करे तो पल्प में केवल जासूसी, थ्रिलर या हॉरर उपन्यास ही नहीं छपते थे बल्कि एक बड़ा हिस्सा रोमांटिक या सामाजिक उपन्यास का भी होता था। यहाँ दिया गया कवर किसी ऐसे ही उपन्यास का लगता है। मैंने सूरज का एक भी उपन्यास नहीं पढ़ा है। आपने पढ़ा है तो इस पर रौशनी डालियेगा। )

लोकप्रिय पोस्ट