spb लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
spb लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

आवरण चित्र: मर्डर ऑन वैलेंटाइन्स

आकर्षक आवरण चित्र  की बात की जाए तो हालिया रिलीज़ हुई एक किताब का आवरण चित्र ऐसा है कि यह सबका ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर रहा है। हिन्दी पल्प के स्वर्ण युग में जिस तरह से पेंट किये हुए आवरण चित्रों का ट्रेंड था कुछ उसी तरह का आवरण चित्र इस किताब का भी है।  अब तो ज्यादातर कवर डिजिटल रूप से बनाये जाते हैं जिनमें अलग अलग चित्रों को डिजिटल रूप से जोड़ा जाता है। इससे कवर तो आसानी और सस्ते में बन जाता है लेकिन इन आवरण चित्रों को देखने में मुझे तो वह मजा नहीं आता है क्योंकि सब स्टॉक फोटो होती हैं जिससे यह फैक्ट्री में बनाई गयी प्रतीत होती हैं। कोई नोवेल्टी इनमें नहीं होती है।

रविवार, 8 नवंबर 2020

आवरण चित्र: एक्सीडेंट एक रहस्य कथा - अनुराग कुमार जीनियस

आज जो आवरण चित्र मैं आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ वह अनुराग कुमार जीनियस के उपन्यास एक्सीडेंट एक रहस्यकथा का है। यह किताब सूरज पॉकेट बुकस से प्रकाशित है। चूँकि  मैंने इस किताब को उनके सेट के साथ ही खरीदा था तो आवरण चित्र उस वक्त तो गौर से नहीं देखा था लेकिन अब देख रहा हूँ तो मुझे रोचक लग रहा है। सबसे पहले आप आवरण चित्र देख लीजिए।

लोकप्रिय पोस्ट