बुधवार, 30 मार्च 2022

आवरण चित्र: आखिरी प्रेमगीत

रोचक आवरण चित्रों की बात आती है तो फ्लाइड्रीम्स प्रकाशन अपने द्वारा प्रकाशित उपन्यासों के आवरण चित्रों पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं।  उनके द्वारा प्रकाशित किताबों के आवरण चित्र मुझे आकर्षित करते रहे हैं। 

इसी शृंखला में अभिषेक जोशी का उपन्यास आखिरी आखिरी प्रेमगीत भी आता है। इस उपन्यास के आवरण चित्र पर मेरी नजर पड़ी तो बस टिकी ही रह गई थी। 

आवरण चित्र के विषय में बाद में बात करेंगे पहले आप आवरण चित्र को देखें:

 


आखिरी प्रेमगीत का कवर निशांत मौर्य ने बनाया है जो कि अपने द्वारा बनाए गए आवरण चित्रों के लिए जाने ही जाते हैं। अक्सर फोटो मैनीपुलेशन का इस्तेमाल कर सुंदर आवरण चित्र बनाने में उन्हें महारथ हासिल है। 

इस आवरण चित्र को आप देखते हैं तो आपकी नजर चित्र के तीन एलिमेंट्स पर पड़ती है। पहला चीज जो आपका ध्यान आकर्षित करती है वह नृत्यांगना है जो कि झूमते हुए नाचती दिख रही है। दूसरी चीज उसके पीछे मौजूद वीणा है जिससे अंदाज लगता है कि इसकी धुन पर वह नृत्य कर रही है। वहीं तीसरी चीज एक घेरा बना है हुआ जिसमें कोई डिजाइन बना हुआ है। 

इन तीनों को देखने पर आपके मन में सहसा ही ये प्रश्न उठने लगते हैं। 

यह कौन युवती है जो नृत्य कर रही है? 
यह वीणा कौन बजा रहा है? 
ये घेरा जो बना है क्या वह केवल आवरण को खूबसूरत बनाने के लिए बनाया गया है या फिर उसका कोई विशेष प्रयोजन है? 

इसके अलावा उपन्यास का शीर्षक 'आखिरी प्रेमगीत' (Aakhiri Premgeet) भी उत्सुकता जागृत करता है। 

यह आखिरी प्रेमगीत (Aakhiri Premgeet) किसका है? 
किसने इस प्रेमगीत को गाया है? 
यह प्रेमगीत क्यों गाया गया है?


चूँकि मैं उपन्यास पढ़ चुका हूँ तो इतना बता सकता हूँ कि उस डिजाइन का विशेष प्रयोजन है। अब प्रयोजन क्या है ये तो आपको उपन्यास पढ़कर ही पता चलेगा। वहीं  नृत्य कौन कर रहा है और वीणा कौन बजा रहा है यह भी आपको उपन्यास पढ़ने पर ही पता लगेगा। और शीर्षक उपन्यास के कथानक पर फिट बैठता है। उससे जुड़े प्रश्नों के उत्तर जानने के लिये आपको उपन्यास को ही पढ़ना पड़ेगा। 

अभी तो इतना ही कहूँगा कि आवरण चित्र पाठक के मन में उत्सुकता जगाने का कार्य बाखूबी कर रहा है। 

क्या आपके मन में इस आवरण को देखकर कुछ प्रश्न उठ रहे हैं?

अगर हाँ, तो कमेन्ट सेक्शन में मुझे बताना न भूलिएगा। 

अगर पुस्तक पर लिखी मेरी पाठकीय प्रतिक्रिया पढ़ना चाहें तो निम्न लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं:

पुस्तक लिंक: अमेज़न 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट