लकड़ी का रहस्य भी ऐसा ही एक बाल उपन्यास है। पहले तो आप आवरण चित्र ही देखिये:
उपन्यास का आवरण चित्र आप देखें तो इसमें एक टोपी लगा युवा दिख रहा है जिसके हाथ में एक लकड़ी है। वहीं एक घबराई हुई युवती भी आवरण चित्र में दिखाई दे रही है। इसी के साथ इसका शीर्षक लकड़ी का रहस्य ऐसा है कि यह आपके मन में इस बाल उपन्यास के प्रति कोतुहल जगा ही देता है।
आखिर यह युवक कौन है?
उसके हाथ में मौजूद जो लकड़ी है क्या उसी के रहस्य की बात की जा रही है?
आखिर इस लकड़ी में रहस्यमय क्या है?
यह घबराई हुई युवती कौन है?
इस युवती का इस युवक और इस लकड़ी से क्या सम्बन्ध है?
यह कुछ प्रश्न है जो कि आवरण देखकर ही मन में उठ जाते हैं। इनके उत्तर तो उपन्यास पढ़ने के बाद ही पता चलेंगे लेकिन इतना तय है कि आप आवरण चित्र देखेंगे तो उपन्यास को एक बार उठाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
है न?
यह आवरण चित्र किसने बनाया है यह इस उपन्यास में कहीं दर्ज नहीं है। अगर होता तो अच्छा होता।
लकड़ी के रहस्य का एक छोटा सा अंश आप निम्न लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं
अगर आपको राजन इकबाल पंसद आते हैं या थे तो निम्न लेख भी जरूर पसंद आयेगा:
राजन इकबाल लड़के कमाल
राजन इकबाल लड़के कमाल
© विकास नैनवाल 'अंजान'
सुन्दर और सन्देशप्रद आवरण चित्र।
जवाब देंहटाएंजी आभार....
हटाएंबढिया है
जवाब देंहटाएंजी शुक्रिया
हटाएं