मंगलवार, 31 जनवरी 2017

Book Cover of the day(अंडरवर्ल्ड का बादशाह)

लेखक : धीरज
शीर्षक : अंडरवर्ल्ड का बादशाह
कवर में एक पुलिस वाला, एक बन्दूक के साथ आदमी और एक हाथ जोड़कर खड़ी लड़की है।  अब अंडरवर्ल्ड है तो पुलिस भी होगी ही। मैंने आजतक धीरज के कोई भी उपन्यास नहीं पढ़े हैं। इस उपन्यास के कवर की बात करूँ तो इसे भी कई चित्रों के टुकड़ों को जोड़कर बनाया गया है और कवर अधपका सा लगता है। 

सोमवार, 30 जनवरी 2017

Book Cover of the Day(मर्डर प्लान)

शीर्षक : मर्डर प्लान
लेखक : राज

मर्डर प्लान के कवर की बात करें तो इसमें दो औरतें और चार मर्दों को दिखाया गया है। तीन मर्दों का रूप ही इस तरह का है कि वो खलनायक जान पड़ते हैं। अब ये किसके मर्डर का प्लान है और ये प्लान किसने और क्यों बनाया है ये तो उपन्यास पढ़कर ही पता चलेगा। कवर का बैकग्राउंड हरे रंग का है जिसमे कुछ तसवीरें चस्पा कर दी गयी हैं। इससे कवर मुझे तो इतना आकर्षक नहीं लग रहा है। अगर यही चीजें पेंट करी होती तो काफी अच्छा प्रभाव पड़ता। 

बुधवार, 25 जनवरी 2017

Book Cover of the Day(अंडमान के पिशाच)


शीर्षक : अंडमान के पिशाच
लेखक : राज भारती

अंडमान निकोबार एक जजीरों का समूह है। अंग्रेजों के वक्त यहाँ के काला पानी की जेल बहुत कुख्यात थी। कहा जाता था कि जिस कैदी को इधर की सज़ा होती थी उसके वापस आने के आसार बहुत कम होते थे। ऐसे में अंडमान के पिशाच शीर्षक आप सुनते हैं तो काला पानी सोचे बिना नहीं रह सकते।
खैर, कौन थे अंडमान के पिशाच ? ये तो उपन्यास पढ़कर ही पता चलेगा।
कवर में एक दो वीभत्स आकृतियाँ बनी हुई हैं जो कि शीर्षक और शैली के हिसाब से सही बैठती हैं। 

सोमवार, 23 जनवरी 2017

Book Cover of the Day(वर्दी माँगे खून)

शीर्षक : वर्दी माँगे खून
लेखक : राज 

Book Cover of the Day(कानून का सेवक)




शीर्षक : कानून का सेवक
लेखक : राज
इस उपन्यास के कवर को देखें तो इसमें काफी कुछ दिया गया है लेकिन फिर भी कहानी साफ नहीं हो पाती है। एक व्यक्ति है जिसकी टाँगे कट चुकी हैं और उनसे खून बह रहा है। उस व्यक्ति को बांधा हुआ है और उसके नजदीक एक बन्दूक पड़ी है। कौन है ये व्यक्ति ? क्यों बाँधा गया है इसे ? और इसका ऐसा हश्र किसने किया।
इसके लिआव एक औरत है जिसके चेहरे के भाव मुझे तो समझ नहीं आ रहे। और एक कानून की देवी है। तो कौन है ये कानून का सेवक?
कई सवाल ये कवर पाठक के मन में उत्पन्न कर पाता है। कवर उपन्यास के अनुरूप है ये तो इसे पढ़कर ही पता चलेगा।  इसे छोड़ दें तो कवर अभी मुझे पसंद आया। आपकी क्या राय है?

गुरुवार, 19 जनवरी 2017

Book Cover of the day(The Cutie)



शीर्षक : The Cutie
लेखक : Donald E Westlake
प्रकाशक : Hard Case Crime
सीरीज : Hard Case Crime #53
पेंटर : Ken Laager
हार्ड केस क्राइम के कवर मुझे बहुत पसन्द आते हैं। 

बुधवार, 18 जनवरी 2017

मंगलवार, 17 जनवरी 2017

Book Cover of the Day(मिडनाइट क्लब)



शीर्षक : मिडनाइट क्लब
लेखक : सुरेंद्र मोहन पाठक
श्रृंखला : जीत सिंह

इस उपन्यास  का अगर आप कवर देखें तो इसमें कोई ख़ास बात नहीं है। फोटोशॉप का बड़ा गन्दा उपयोग हुआ है। लेकिन यह उपन्यास जीत सिंह सीरीज के सबसे बढ़िया उपन्यासों में से एक हैं। मुझे ये बहुत पसन्द आया था।

सोमवार, 16 जनवरी 2017

शुक्रवार, 13 जनवरी 2017

Book Cover of the Day(वो कौन था)


शीर्षक : वो कौन था
लेखक : अनिल मोहन
श्रृंखला : देवराज चौहान

कवर साधारण है। ये एक रहस्यमयी कवर है जो अपने शीर्षक से ज्यादा कहानी को नहीं बताता है। 

गुरुवार, 12 जनवरी 2017

Book Cover of the Day(चैंपियन )

शीर्षक : चैंपियन
लेखक : राज
श्रृंखला : संजय सूरी

आवरण चित्र को देखें तो इसमें तीन किरदार हैं। एक व्यक्ति पोल पे चढ़ रहा है, एक जेल के अन्दर बंद है और एक युवती है जो डरी हुई या आश्चर्यचकित लग रही है। कवर को देखते ही मन इनको लेकर निम्न सवाल आते हैं।

वो क्यों खम्बे में चढ़ रहा है? वो क्यों जेल में बंद हैं? और युवती ने आखिरकार ऐसा क्या देख लिया कि उसके चेहरे पे ऐसे भाव उत्पन्न हुए? आखिर इन तीनों के बीच सम्बन्ध क्या है? और ये चैंपियन कौन है? किस बात का चैंपियन है?

उम्मीद है इन सब सवालों के उत्तरों को उपन्यास में जगह मिली होगी। एक अच्छे  कवर का काम मन में ये जिज्ञासा उत्पन्न करना ही होता है। आप कवर को देखते हैं और उसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। ये कवर अपने काम में बहुत हद तक सफल होता है।

खैर, आप कवर का आनंद उठाइए। 

बुधवार, 11 जनवरी 2017

Book Cover of the Day(किलर बुलेट)

शीर्षक : किलर बुलेट
लेखक : राज
श्रृंखला : संजय सूरी
आर्टिस्ट : आर्टिस्ट का नाम शेल्ली स्टूडियो जैसा कुछ लिखा है जो इतना साफ़ नहीं है। ऐसा ही राज कॉमिक्स के कई कवर्स पे मैंने देखा है। कायदे से उन्हें किताब के पहले पृष्ठ पे जहाँ किताब की जानकारी होती है जैसे प्रकाशक वगेरह उधर ही इसे बताना चाहिए।
कवर मुझे पसंद है। 

शनिवार, 7 जनवरी 2017

Book Cover of the Day(जल उठा माफिया)

शीर्षक : जल उठा माफिया
लेखक : राज

वैसे तो मैंने फैसला किया था कि मैं बुक कवर्स को केवल सोमवार से शुक्रवार तक ही पोस्ट किया करूँगा। इसका एक कारण ये भी था कि मैं अक्सर सप्ताहंत में बाहर रहता हूँ जिधर से पोस्ट करना मुनासिब नहीं हो पाता है। लेकिन चूँकि इस हफ्ते में एक दिन मैं पोस्ट करना भूल गया था तो आज कर रहा हूँ।

ये कवर मुझे काफी पसंद है। इसमें देखो तो पांच लोग हैं। एक आदमी जाली के पीछे है और उसके चेहरे पे दुःख के भाव है। एक औरत ने एक गन को एक आदमी के चेहरे पे लगाया है और एक आदमी एक औरत के साथ खड़ा है और उसके आदमी के हाथ में बन्दूक है। ये दृश्य उपन्यास में कब आये होंगे मैं तो ये ही सोच रहा हूँ। या ये कि केवल कवर में ही ये हैं और उपन्यास में इनका नामोनिशान न हो।

खैर, वो जुदा बात है। वैसे मुझे लगता है कि मुझे राज के कुछ उपन्यास मंगवाने पढेंगे और देखना पड़ेगा कि क्या है इनमे? मुझे उम्मीद है होंगे तो ये फार्मूलाबद लेकिन फिर भी देखना जरूर चाहूँगा। 

शुक्रवार, 6 जनवरी 2017

Book Cover of the Day(काला ताबीज)

शीर्षक : काला ताबीज
लेखक : राज भारती

कल पोस्ट करना याद ही नहीं रहा तो उसके लिए माफ़ी चाहता हूँ। अगर इस कवर की बात करें तो इसमें एक औरत है जिसके सामने एक ताबीज है और उससे खून रिस रहा है। फिर एक शेर है, एक अजीब सा जानवर है, एक आदमी है और एक बदसूरत आदमी है। इन सब किरदारों को लेकर लेखक ने क्या ताना बाना बुना है ये तो उपन्यास पढने के पश्चात ही पता चलेगा लेकिन कवर जरूर रूचि जगाता है।
पिछले साल मैंने राजभारती द्वारा लिखित कुछ भी नहीं पड़ा था। उम्मीद है इस साल कुछ पढूँगा।
अगर आपने इस उपन्यास को पढ़ा है तो इसके ऊपर अपनी राय जरूर दीजियेगा। 

सोमवार, 2 जनवरी 2017

Book Cover of the Day(जान बची तो लाखो पाये)

शीर्षक : जान बची तो लाखो पाये
लेखक : अनिल मोहन
श्रृंखला : मोना चौधरी

मोना चौधरी अनिल मोहन के रचित तीन मुख्य किरदारों में से एक है। दिल्ली में बसी मोना एक मेर्सनरी(mercenary) है जो पैसों के लिए काम करती है। उसका केवल एक उसूल है वो यह कि वो अपने देश के दुश्मनों के लिए कभी काम नहीं करेगी। ये मोना चौधरी का दूसरा उपन्यास था जो कि मैंने पढ़ा था। आपने कितने पढ़े हैं और आपको उसके कौन कौन से उपन्यास पसंद आये हैं?

लोकप्रिय पोस्ट