मंगलवार, 29 नवंबर 2016

Book Cover of the day(चीखती कब्रें)


शीर्षक : चीखती कब्रें 
लेखक : राजभारती 

शीर्षक ही बता रहा है कि उपन्यास हॉरर है। हिंदी पल्प फिक्शन में शायद राज भारती ही एक लौते लेखक हैं जो हॉरर genre की किताबें नियमित तौर से लिख रहे हैं। शीर्षक कहानी अपने आप बता रहा है। 
आपने इसे पढ़ा हो तो अपनी राय जरूर दीजियेगा। 

रविवार, 27 नवंबर 2016

Book Cover of the day(मेरी बीवी सबकी मौत)


शीर्षक : मेरी बीवी सबकी मौत
लेखक : टाइगर

राज कॉमिक्स की साईट पर अगर आप जायें तो हिंदी उपन्यासों की श्रेणी में कई लेखकों के उपन्यास आपको मिल जायेंगे। टाइगर के नाम से भी उधर काफी उपन्यास हैं। मैंने अभी तक एक भी नहीं पढ़े हैं लेकिन शीर्षक रोचक हैं।
इसके कवर को देखें तो इसमें एक कलर तस्वीर है बाकी दो ब्लैक एंड वाइट। कंधे में बच्चा रखा हुआ है और उस व्यक्ति ने हाथ में गन थाम रखी है। बच्चे को क्या हुआ? बीवी क्यों मौत देने वाली देवी बन गयी? कई सवाल हैं जो पाठक को जरूर अपनी तरफ लुभायेंगे। 

शनिवार, 26 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(पच्चीस रूपये का इन्साफ)

शीर्षक : पच्चीस रूपये का इन्साफ
लेखक : सूरज

इस उपन्यास का कवर इंटरेस्टिंग है। तराजू में एक दूध की बोतल और पच्चीस रूपये हैं। और इनके आगे एक माँ है जो अपने दूधमुहे बच्चे के साथ खड़ी है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक दूध की बोतल के लिए उसे इन्साफ करवाना पढ़ा। कहानी के प्रति रूचि कवर को देखकर ही जागृत हो जाती है।
आप क्या सोचते हैं? कहानी क्या रही होगी?



शुक्रवार, 25 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(कोलाबा कांस्पीरेसी)


शीर्षक : कोलाबा कॉन्सपिरेसी 
श्रृंखला : जीत सिंह #७
लेखक: सुरेन्द्र मोहन पाठक

सुरेन्द्र मोहन पाठक जी का यह उपन्यास ही था जिसे पढकर मेरी रूचि हिंदी पल्प फिक्शन में जागी थी। उपन्यास के विषय में मेरी राय तो आप ऊपर लिंक पे क्लिक करके पढ़ सकते हैं। हाँ, इसके कवर के विषय में मेरी राय तो ये है कि मुझे इसका कवर पसंद नहीं आया था। मुझे विंटेज कवर ज्यादा अच्छे लगते हैं। डिजिटल कवर में वो बात नहीं लगती। लेकिन उपन्यास बेजोड़ लगा था। नए डिजिटल कवर और पुराने विंटेज कवर में आपको कौन से ज्यादा आकर्षक लगते हैं??

गुरुवार, 24 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(खून की लहरें)



शीर्षक : खून की लहरें 
लेखक : धीरज 

धीरज नाम के लेखक से मैं वाकिफ नहीं हूँ। हो सकता है ये छदम (घोस्ट) लेखक हों। इस लेखक के उपन्यास अगर आप मंगवाना चाहे तो निम्न लिंक से मंगवा सकते हैं। 
उपन्यास के विषय में साईट में कोई जानकारी नहीं है। अगर राजा वाले उपन्यास के विषय में साईट में कुछ लिखते जैसे इसकी कहानी क्या है? तो शायद लोग उपन्यास के प्रति आकर्षित होते। अभी तो कहानी का अंदाजा लगाने के लिए कवर ही मौजूद है। एक अधेड़ औरत है जो कि एक जवान लड़की की लाश को गले से लगाकर रो रही है। एक बन्दूक ताने आदमी है और एक युवती है। इन पात्रों के को लेकर लेखक ने क्या कहानी बुनी है ये तो उपन्यास पढ़कर ही पता चलेगा। कवर बिलाशक आकर्षक है। आपकी क्या राय है?

बुधवार, 23 नवंबर 2016

Book Cover of the day(अर्जुन एक कौरव एक सौ एक)

शीर्षक : अर्जुन एक कौरव एक सौ एक
लेखक : केशव पंडित
केशव पंडित के एक और उपन्यास। इस उपन्यास के शीर्षक से जो अनदजा मैं लगा सकता हूँ कि इधर अर्जुन केशव पंडित है और कौरव वो अपराधी जिनके खिलाफ इसने मुहीम छेड़ी है। अब महाभारत में तो कौरव भाई थे इस उपन्यास में ये देखना होगा क्या सारे कौरव एक ही परिवार के हैं। अगर कवर को देखेंगे तो जो युवती इसमें दिख रही है वो बॉलीवुड अदाकारा उर्मिला के ऊपर आधारित है, नीचे ब्लैक और वाइट में जो किरदार बने हैं उनमे से एक तो अक्षय कुमार हैं, एक मिथुन जैसे लग रहे है, एक प्राण जैसे लग रहे हैं बाकी दो के विषय में कुछ कह नहीं सकता। खैर, कवर में नाटकीयता कम है जो कि हो सकती थी। लेकिन अर्जुन और कौरवों को दिखाने का जो प्रयत्न किया है वो सराहनीय है। 

मंगलवार, 22 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(प्रेत जाल)

लेखक : राजभारती
शीर्षक : प्रेत जाल
उपन्यास डेली हंट में उपलब्ध है और आप उधर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक निम्न है:
डेली हंट

रविवार, 20 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(मैं कातिल नहीं)

शीर्षक : मैं कातिल नहीं
लेखक : संजय गुप्ता
संजय गुप्ता जी का नाम अगर आपने सुना होगा तो वो किसी कॉमिक्स के सिलसिले में ही सुना होगा। उनकी एक कहानी मैंने वेद जी के उपन्यास के पीछे पढ़ी थी। कहानी मुझे उपन्यास से अच्छी लगी थी। बहरहाल, उपन्यास मैंने अब तक एक भी नहीं पढ़े हैं। क्या आपने पढ़े हैं? अगर हाँ तो अपनी राय जरूर दीजियेगा।

शनिवार, 19 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(बेलगाम अघोरी)


शीर्षक : बेलगाम अघोरी
लेखक : राज भारती
उपन्यास डेली हंट में उपलब्ध है। आप एप्प में जाकर इसका लुत्फ़ उठा सकते हैं। 

शुक्रवार, 18 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(ये अयोध्या है रावण की)

शीर्षक : ये अयोध्या है रावण की
लेखक : केशव पंडित
अगर आप कवर को देखें तो इसमें काफी कुछ दिखाया गया है। केशव पंडित है, एक पुलिस वाला है और एक लड़की है। बन्दूक तनी हुई है और एक आदमी को गोली मारी जा रही है। कवर तो आकर्षक है ही, इसके इलावा इसका शीर्षक ऐसा है कि आपको एक बार सोचने को मजबूर कर देता है कि कहानी आखिर क्या होगी?
आपने सबसे अतरंगी शीर्षक कौन सा पढ़ा है?

गुरुवार, 17 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(अनहोनी)


शीर्षक : अनहोनी
लेखक : राज भारती
अगर आप किताब पढना चाहते हैं तो आपको ये डेलीहंट नामक एप्प पे उपलब्ध हो सकती हैं:
डेलीहंट

मंगलवार, 15 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(एक नदी दो पाट)

शीर्षक : एक नदी दो पाट
लेखक : गुलशन नंदा

हिंदी पल्प फिक्शन में रोमांटिक साहित्य भी बहुत प्रसिद्ध हुआ करता था। और गुलशन नंदा जी रोमांस लिखने वालों में एक अग्रणी थे। उनकी प्रसिद्धि ऐसी थी कि उनके आने वाले उपन्यासों की प्री-बुकिंग होती थी और बड़े बड़े विज्ञापन भी निकलते थे।
कवर मुझे बेहतरीन लग रहा है। आप उससे कहानी का अनुमान लगा सकते हैं। 

सोमवार, 14 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(The Blaft Anthology of Tamil Pulp Fiction Vol 2)


शीर्षक : The Blaft Anthology of Tamil Pulp Fiction Vol 2
ये दूसरा संग्रह था जिसमे तमिल पल्प साहित्य की कृतियों को अंग्रेजी में अनूदित करके प्रकाशित किया गया है।  पहले संग्रह की तरह ये भी मुझे काफी पसन्द आया था। तीसरे संग्रह का इंतजार है।

शनिवार, 12 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(बन जाओ सजना तानाशाह)

शीर्षक: बन जाओ सजना तानाशाह
लेखक : केशव पंडित
सीरीज : केशव पंडित #111
वेद प्रकाश शर्मा द्वारा रचित किरदार केशव पंडित जब प्रसिद्ध हुआ तो वेद जी ने इस किरदार के नाम पर ही पुस्तकें निकलवानी शुरू कर दी। ऐसे में भूत लेखकों की संभावना बढ़ जाती है। केशव पंडित के उपन्यासों की खासियत उनके शीर्षक भी होते हैं। ये अतरंगी ही होते हैं। क्या आप शीर्षक पढ़कर कहानी का अंदाजा लगा सकते हैं??

शुक्रवार, 11 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(एक मुट्ठी दर्द)


लेखक : वेद प्रकाश शर्मा 
राजा पॉकेट बुक्स से छपे इस उपन्यास को वेद प्रकाश शर्मा जी ने एक सामाजिक उपन्यास की तरह लिखने की कोशिश की थी। उपन्यास मुझे अपने मकसद में सफल नहीं लगा था। इस किताब में मनीष गुप्ता की एक लघु कथा हत्यारा फूल थी जो मुझे मूल उपन्यास से ज्यादा मनोरंजक लगी थी।  मुझे पॉकेट बुक्स का ये चलन बढ़ा अच्छा लगता है कि अगर कभी रेगुलर लेखक का लिखा हुए उपन्यास में कम पृष्ठ होते हैं तो वो उसमे एक लघु कथा जोड़ देते हैं जिससे पृष्ठों की संख्या दो ढाई सौ तक पहुँच सके। 

गुरुवार, 10 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(सुलग उठा सिन्दूर)


शीर्षक : सुलग उठा सिन्दूर
लेखक : वेद प्रकाश शर्मा
प्रकाशक : रवि पॉकेट बुक्स
आप सब से एक प्रश्न इस तस्वीर में आप किन किन सिने अदाकार और अदाकाराओं के अक्स देख सकते हैं? अकसर हिंदी पल्प फिक्शन के कवर पे छपने वाले किरदारों को बॉलीवुड के कलाकरों पे ही आधारित किया जाता है। 

बुधवार, 9 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(The Last Quarry)

शीर्षक : The Last Quarry
लेखक : Max Allan Collins
कवर आर्ट: Robert McGinnis
सीरीज : Hard Case Crime #23, Quarry #7

हार्ड केस क्राइम एक ऐसा प्रकाशक है जिसने अंग्रेजी के पल्प फिक्शन को दुबारा खड़ा करने की कोशिश की है।  ये किताब को उसी तरह छापते है जैसे पल्प फिक्शन के स्वर्ण काल में छपती थी। बस फर्क ये है कि कागज़ की गुणवत्ता अच्छी है।

एक और अच्छी बात इस प्रकाशन संस्था में ये है कि ये कवर पेंटिंग बनाने वाले कलाकार का नाम भी किताब में प्रकाशित करते हैं। जो कि हिंदी पल्प फिक्शन में नहीं होता। अगर हिंदी वाले ऐसा करें तो उन कलाकरों का उनकी उचित जगह और सम्मान मिलेगा। अंग्रेजी प्रकाशक इसी मामले में हिंदी वालों से जुदा होते है। जहाँ क्रेडिट देना होता है उधर अक्सर वो क्रेडिट दे देते हैं।

जहाँ तक किताब की बात है तो किताब एक कॉन्ट्रैक्ट किलर क्वैरी को केंद्र में रख कर लिखी गयी है। मैक्स एलन  कॉलिंस ने इस किरदार के ऊपर एक श्रृंखला लिखी है।  क्वैरी पैसे लेकर काम करता है और उसका काम अक्सर किसी की जान लेना होता है।  उसके लिए ये सिर्फ काम है और हर नावेल अलग काम के ऊपर होती है।

मैंने इस  श्रृंखला का उपन्यास द फर्स्ट क्वैरी पढा है जो कि मुझे बहुत पसंद आया था। ये उपन्यास भी मेरे पास मौजूद है। देखिये कब नंबर आता है इसका।  तब तक आप कवर का लुत्फ़ उठाइये।

मंगलवार, 8 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(खून की प्यासी)


शीर्षक :  खून की प्यासी
लेखक : अनिल मोहन

अनिल मोहन जी का एक थ्रिलर। उपन्यास ठीक ठाक था लेकिन कवर जबर्दस्त है। वो आँखें, खून में लथपथ लड़की और एक खून से सना हथियार आपको काफी कुछ सोचने पर मजबूर कर सकता है।
खैर कवर एन्जॉय करें। 

सोमवार, 7 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(तीर)


शीर्षक : तीर
लेखक : दिनेश ठाकुर

रीमा भारती श्रृंखला के कुछ उपन्यास दिनेश ठाकुर जी ने भी लिखे हैं।  मैंने उनके द्वारा रचित उपन्यासों को अभी तक पढ़ा नहीं है।  ये उपन्यास मेरे पास पड़ा है तो इसे पढना तो निश्चित ही है। तब तक आप कवर को एन्जॉय करें। कवर में एक नृत्य करती हुई लड़की भी है, उम्मीद करता हूँ कथानक में ऐसा होगा। 

शनिवार, 5 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(The Blaft Anthology of Tamil Pulp Fiction)


पल्प फिक्शन हिंदी  में ही नहीं तमिल में भी काफी प्रसिद्ध  है।  इस बात का पता मुझे ब्लाफ्ट पब्लिकेशन द्वारा तमिल से अंग्रेजी में अनुवादित किये गये इस संग्रह को पढने के बाद पता चला। मुझे ये संग्रह बहुत पसंद आया था और उम्मीद थी दो संग्रह के बाद तीसरा संग्रह जल्द ही आएगा। लेकिन अभी तक नहीं आया। इनके कवर पल्प फिक्शन के स्टाइल में ही तैयार थे। 
तो आप इस कवर को एन्जॉय किजिये। अगर आपने किताब नहीं पढ़ी है तो आप लिंक पे क्लिक करके इस किताब के विषय में मेरे विचार जान सकते हैं। 

शुक्रवार, 4 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(वहशी)


शीर्षक : वहशी 
लेखक : सुरेन्द्र मोहन पाठक 
सीरीज : मुकेश माथुर #3
मुकेश माथुर सीरीज का तीसरा उपन्यास एक लुगदी कागज़ पर छपा था। उपन्यास मुझे बहुत ही अच्छा लगा था। मेरे विचार तो आप लिंक पर जाकर देख सकते हैं। कवर भी बेहतरीन है। 

गुरुवार, 3 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(बन जा बेटा भस्मासुर )


शीर्षक : बन जा बेटा भस्मासुर
लेखक : केशव पंडित
यह पुस्तक धीरज पॉकेट बुक्स से प्रकाशित हुयी है। अगर शीर्षक की बात करें तो ये अपने आप में सोचने में मजबूर कर देती है क्या कि इस की कहानी क्या होगी? केशव पंडित के उपन्यासों की यही खासियत होती है। उनके शीर्षक अजीब से होते हैं जो पढ़ते ही जिज्ञासा जगाये। कवर की बात करें तो केशव बंदी बना हुआ है। बेड़ियों में जकड़ा है। लोग देख रहे हैं। एक खूबसूरत लड़की है जिसके हाथ में रिवाल्वर है। अब कहानी क्या होगी इसके तो कयास ही लागाये जा सकते हैं।
भस्मासुर हिन्दू पौराणिक कथा में एक ऐसा राक्षस था जिसे वरदान प्राप्त था कि वो जिसके ऊपर भी हाथ रखेगा वो भस्म हो जाएगा। हालत ऐसी हो गयी थी कि भस्मासुर एक बार शिव जी को, जिन्होंने कि उसे वरदान दिया था, भी भस्म करने की ठान ली थी। शिव जी भी अपनी जान बचाने को भागे थे। तब कहते हैं कि विष्णु  ने मोहिनी का रूप धारण करके उसे नृत्य के लिए उकसाया था और एक स्टेप में अपने सिर के ऊपर हाथ रखवा लिया था जिससे वो खुद भस्म हो गया था।
अब सोचने वाली बात है कि क्या कहानी में कोई ऐसा ही मोड़ है? अपने को वरदान देने वाले के ऊपर हमला करने की बात हो रही है? या भस्मासुर जैसा प्रलयंकारी होने की। फिर केशव बेड़ियों में क्यों है?
और ये लड़की कौन है?
खैर, हम इधर कयास कितने ही ल्गागे असली नतीजा तो उपन्यास पढ़कर ही पता चलेगा। तब तक आप कवर का मज़ा लीजिये। 

बुधवार, 2 नवंबर 2016

Book Cover of the day(बारूद सनी मांग)


शीर्षक : बारूद सनी मांग 
लेखक: सूरज 
'अक्सर हिंदी पल्प फिक्शन के कवर के ऊपर जो तसवीरें बनती थी उनमे बॉलीवुड कलाकारों के चेहरे पे किरदारों को बनाया जाता था।  लेकिन हाल के वर्षों में डिजिटल माध्यम से कवर बनने लगे हैं जिसमे हॉलीवुड के कलाकारों को कवर में उपयोग करा जाने लगा है।  इस कवर को ही देख लीजिये. रेम्बो वाले सिल्वेस्टर स्ताल्लोने इसकी शोभा बड़ा रहे हैं। 
व्यक्तिगत तौर पर  मुझे ऐसे कवर पसंद नहीं आते जो कि तस्वीरों को जोड़ कर बनाये हों और जिसमे पेंटिंग न हुई हो फिर भले ही वो प्रकाशकों की जेब में हल्के पड़ते हो। 
इस मामले में हार्ड केस क्राइम नामक प्रकाशक बढ़िया है। वो अपनी पुस्तकों के लिए बकायदा पेंटिंग बनवाता है। और इसलिए उसके कवर बेहतरीन होते हैं। कल उसका एक कवर पोस्ट करूँगा। 

लोकप्रिय पोस्ट