शुक्रवार, 28 अक्तूबर 2016

Book Cover of the Day(नई महाभारत)


शीर्षक : नई महाभारत
लेखक: रितुराज
 मैंने इस लेखक को आज तक नहीं पढा है।  शीर्षक से कहानी का थोडा अंदाजा लगाया जा सकता है। कवर की बात करें तो कवर मुझे पसन्द है। 

गुरुवार, 27 अक्तूबर 2016

Book Cover of the Day(बेटी हूँ चंगेज खान की)


शीर्षक : बेटी हूँ चंगेज खान की
लेखक : केशव पंडित
सीरीज : केशव पंडित #135
केशव पंडित सीरीज के उपन्यासों के शीर्षकों को अगर आप देखें तो ये बहुत अतरंगी ही होते हैं। इसी को ले लीजिये। क्या मतलब हो सकता है इसका? कोई क्यों अपने को चंगेज खान की बेटी कहेगा? उसका केशव पंडती से क्या वास्ता? और वो क्या करना चाहती है? उसके साथ क्या हुआ जो उसे ये कहना पड़ा ? ऐसे ही कई प्रश्न इन शीर्षकों को देखकर आपके मन में उठेंगे। ये अजीब नाम इसी कारण से दिया गया है। इससे उत्सुकता बढ़ती है।  वैसे कोई हैरत की बात नहीं होगी अगर इस उपन्यास में चंगेज खान नाम का किरदार न निकल जाये। लेकिन हम तो एक चंगेज खान को जानते हैं।  ये शीर्षक सुनकर वही दिमाग में आता है। खैर, आप कवर एन्जॉय कीजिये। अगर आपने इस उपन्यास को पढ़ा है तो इसके विषय में अपनी राय जरूर दीजियेगा। 

बुधवार, 26 अक्तूबर 2016

Book Cover of the Day(किराये का भाई)


शीर्षक : किराये का भाई
लेखक : सूरज 
(हिंदी पल्प फिक्शन के इतिहास के विषय में अगर आप पढेंगे तो आपको ये मालूम चलेगा कि इधर प्रकाशक अक्सर एक छद्दम लेखक गढ़ देते थे जिनके नाम से कई दूसरे लेखक उपन्यास लिखा करते थे। फिर अगर उपन्यास की बात करे तो पल्प में केवल जासूसी, थ्रिलर या हॉरर उपन्यास ही नहीं छपते थे बल्कि एक बड़ा हिस्सा रोमांटिक या सामाजिक उपन्यास का भी होता था। यहाँ दिया गया कवर किसी ऐसे ही उपन्यास का लगता है। मैंने सूरज का एक भी उपन्यास नहीं पढ़ा है। आपने पढ़ा है तो इस पर रौशनी डालियेगा। )

मंगलवार, 25 अक्तूबर 2016

Book Cover of the day(कानून का बेटा)




शीर्षक : कानून का बेटा
लेखक : वेद प्रकाश शर्मा
सीरीज : केशव पंडित
कभी वेद प्रकाश शर्मा केशव पंडित श्रृंखला के उपन्यास लिखते थे।  लेकिन फिर ये श्रृंखला इतनी प्रसिद्द हुई कि इसके उपन्यास केशव पंडित के नाम से आने लगे।  अब इन उपन्यासों को कई छद्दम देखक इसी पात्र के नाम से लिखते हैं। मैंने इस उपन्यास को अभी तक पड़ा तो नहीं है लेकिन पढूंगा जरूर। एकता कपूर ने इस किरदार को टेलीविज़न धारावाहिक में ढालने की कोशिश भी की थी लेकिन वो प्रयोग शायद सफल नहीं रहा था। ऐसा इस लिये कह रहा हूँ क्योंकि दो महीने के बाद ही उसे हटा दिया गया था। खैर, आप कवर का लुत्फ़ उठाईये। 

सोमवार, 24 अक्तूबर 2016

Book Cover of the Day(रक्तपिपासु)



शीर्षक : रक्तपिपासु 
लेखक : राजभारती
श्रृंखला : अग्निपुत्र
(अग्नि पुत्र एक ऐसा जीव है जो चिरकाल से धरती पर विचरण कर रहा है। इस श्रृंखला में वो अपने विचित्र अनुभावों की दास्तान को सुनाता है। इधर रक्तपिपासु का मतलब रक्त पीने वाला है। मुझे तो उपन्यास पसंद नहीं आया था। हाँ, आवरण जरूर दिलचस्प लगा था।)

रविवार, 23 अक्तूबर 2016

Book Cover of the Day(एक मुट्ठी दर्द)


लेखक : वेद प्रकाश शर्मा 
(मैंने वेद प्रकाश जी को कम ही पढ़ा है। इस उपन्यास ने भी निराश ही किया था। मैंने इसके विषय में तफसील से अपने दुसरे ब्लॉग में लिखा  है जिसे आप शीर्षक वाले  लिंक पर क्लिक करके  पढ़ सकते हैं। अगर आपने ये उपन्यास पढ़ा है तो अपनी राय जरूर दीजियेगा। )



शनिवार, 22 अक्तूबर 2016

Book Cover of the Day(सिंगला मर्डर केस)


लेखक: सुरेन्द्र मोहन पाठक 
सीरीज: सुनील #121 
(मुझे डिजिटल कवर पसंद नहीं है। मुझे वही कवर पसंद आते हैं जिसमे किरदारों को पेंट किया गया होता है। लेकिन डिजिटल कवर भी हिंदी पल्प फिक्शन की पहचान हो चुके हैं। इसमें दुःख की बात ये लगती है कि जिन किरदारों को कवर में दर्शया  जाता  है वो सब पश्चिमी दिखते  हैं। अगर  भारतीय मूल  के  लोग  होते  तो भी कवर अच्छा  लगता। आपका क्या ख्याल है?)

शुक्रवार, 21 अक्तूबर 2016

Book Cover of the Day(एक करोड़ का जूता - सुरेन्द्र मोहन पाठक)

पेपरबेक संस्करण 
ई-बुक संस्करण 


शीर्षक : एक करोड़ का जूता 
लेखक : सुरेन्द्र मोहन पाठक 
सुरेन्द्र मोहन पाठक जी को हिंदी पल्प फिक्शन का सबसे ज्यादा मकबूल लेखक कहा जाये तो ये अतिश्योक्ति नहीं होगी। उन्होंने कई उपन्यास लिखे हैं जिनमे एकल उपन्यास और सीरीज वाले उपन्यास भी है।  उनके और उनकी रचनाओ के विषय में विस्तृत रूम से आप यहाँ जा कर पता कर सकते हैं। 

गुरुवार, 20 अक्तूबर 2016

Book Cover of the Day(बकरे की माँ)


शीर्षक : बकरे की माँ
लेखिका : रीमा भारती
रीमा भारती आई एस सी की सबसे तेज तरार एजेंट है। माँ भारती की लाडली अपनी संस्था के ओर से कई जोखिम भरे मिशनों पे जाती है और देश के दुश्मनों के दाँत खट्टे करके आती है। उपन्यास अक्सर थ्रिल्लर्स होते हैं जिनमे एक्शन भरपूर होता है। अब चूँकि रीमा अपने शरीर और सुन्दरता को भी हथियार की तरह इसेतमाल करती है तो इसमें सेक्स भी होता है जिसे वजह से सीरीज बदनाम भी है। 

बुधवार, 19 अक्तूबर 2016

Book Cover of The Day(प्यासी आत्मा)


शीर्षक : प्यासी आत्मा 
लेखक : राजभारती 
अगर  हिंदी हॉरर उपन्यासों की  बात करें तो पल्प में आजकल केवल  राज भारती ही हैं जो नियमित रूप से हॉरर उपन्यास लिखते आये हैं और लिख रहे हैं। 


मंगलवार, 18 अक्तूबर 2016

Book Cover of the Day(शादी करूँगी यमराज से)


शीर्षक : शादी करूँगी यमराज से 
लेखक : केशव पंडित
मुख्य किरदार: केशव पंडित
वेद प्रकाश शर्मा जी का लिखा हुआ ये किरदार बहुत प्रसिद्द हुआ कि अब इसके नाम से ही उपन्यास आते हैं। ये उपन्यास मैंने एक ट्रेन यात्रा के दौरान पढ़ा और यकीन मानिये ट्रेन में बैठे हुए कई यात्रियों की नज़र को इसने अपनी और खींचा था। विशेषकर इसके शीर्षक को देखते ही उनके चेहरे पे एक मुस्कान सी आ जाती थी। 

लोकप्रिय पोस्ट