शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(कौन जीता कौन हारा )

शीर्षक : कौन जीता कौन हारा
लेखक : रीमा भारती
इस कवर को देखें तो इसमें एक विशेषता दिखेगी। कवर के शुरूआती किरदार पेंट किए हैं और पीछे के किरदार किसी पश्चिमी फिल्म पोस्टर से लिये गये हैं। फोटो शॉप का इस्तेमाल है लेकिन ये अच्छा है या बुरा ये मैं नहीं कह सकता। मुझे आगे वाले किरदार तो अच्छे लग रहे हैं लेकिन पीछे वाले किरदार इतने अच्छे नहीं लग रहे हैं। आपका क्या ख्याल है?

गुरुवार, 29 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(सीक्रेट एजेंट)



शीर्षक : सीक्रेट एजेंट 
लेखक : सुरेन्द्र मोहन पाठक
श्रृंखला : नीलेश गोखले #२

नीलेश गोखले सीरीज का दूसरा  उपन्यास। ईमानदार हो चुके नीलेश को अपने पापों की सजा भुगतनी पड़ी थी। इस उपन्यास में उसे एक मौका मिलता है जिससे वो अपना खोया रूतबा हासिल कर सकता है।  नीलेश गोखले सीरीज में केवल दो ही उपन्यास आए थे और दोनों ही मुझे पसन्द आए थे।
इसका कवर उतना आकर्षक नहीं है और कहानी के साथ न्याय भी नहीं  करता है। कवर में कोकेशियन लोग हैं जिनका कहानी से कोई लेना देना नहीं है। ऐसे कवर मुझे बेहद खराब लगते हैं।

मंगलवार, 27 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(आगजनी)

 
शीर्षक : आगजनी
लेखक : राज

इस कवर को आप गौर से देखें तो एक हिस्से में रेम्बो (सिल्वेस्टर स्टालोन) साहब गोली बरसा रहे हैं और दूसरे हिस्से में वो आग की लपटों के बीच सलीब पे लटके हुए जलते दिखायी दे रहे हैं। बीच में एक महिला का चित्र है जो कि दुखी लग रही हैं। अब इससे कहानी का क्या लेना देना है ये तो कहानी पढने के बाद ही पता चलेगा।
हाँ, आग की लपटों में जलते हुए देखकर मेरे मन में उन महिलाओं का ख्याल उभरा था जिन्हें पुराने जमाने में पश्चिमी देशों में डायन होने के आरोप में ऐसे ही जिन्दा जला दिया जाता था।
खैर, आप कवर एन्जॉय करिये।

सोमवार, 26 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(औरत मेरी दुश्मन)

शीर्षक : औरत मेरी दुश्मन
लेखक : अमित खान

अमित खान जी का ये पहला उपन्यास है जो मैं पढ़ रहा हूँ। अभी तक कुछ ही पृष्ठ पढ़े हैं। देखें कैसा होता है। आपने अमित खान जी के उपन्यास पढ़े हैं? यदि हाँ तो कौन कौन से आपको अच्छे लगे? 

शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(डायन)

शीर्षक : डायन
लेखक : वेद प्रकाश शर्मा

वेद जी अक्सर थ्रिलर लिखते हैं। ये उनका पहला उपन्यास था जो कि एक थी डायन नाम की फिल्म के प्रमोशन के तौर पर रिलीज़ हुआ था। इसके दूसरा भाग डायन २ के नाम से निकला था।
कवर मुझे ख़ास अच्छा नहीं लगा। फोटोज की जगह पेंटिंग होती तो ज्यादा मज़ा आता।

बुधवार, 21 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(दस लाख)

पेपरबैक संस्करण
ई बुक संस्करण
शीर्षक : दस लाख 
लेखक : सुरेन्द्र मोहन पाठक
श्रृंखला : जीत सिंह #१

जीत सिंह वो किरदार है जिसको लेकर पाठक साहब के उपन्यास हार्पर ने छापने शुरू किए। हिंदी पल्प के उपन्यास पहली बार कोई अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशक छाप रहा था। वो अलग बात थी कि उन्होंने शुरुआत जीत सिंह के सातवें उपन्यास को छापकर की थी। दस लाख इस श्रृंखला का पहला उपन्यास है जिसमे जीत सिंह जुर्म की दुनिया में पहली बार कदम रखता है। उम्मीद है हार्पर वाले इस सीरीज को रीप्रिंट करेंगे।

उपन्यास चूँकि काफी पहले छपा था तो मैंने इसका ई बुक संस्करण ही पढ़ा था। अगर दोनों कवर्स की तुलना करूँ तो मुझे पहला वाला ज्यादा आकर्षक लग रहा है। आपकी क्या राय है?

मंगलवार, 20 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(आखिरी फैसला)

शीर्षक : आखिरी फैसला
लेखक : राज
कवर के ऊपर ये लिखा हुआ है :
एक मुजरिम ने खुद ही जज बनकर जब एक भयंकर आखिरी फैसला लिया तो...
इस एक वाक्य से काफी बातें स्पष्ट हो जाती हैं। आप कहानी का एक अंदाजा लगा सकते हैं।


रविवार, 18 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(इंसानियत के दुश्मन)





शीर्षक : इंसानियत के दुश्मन
लेखक : राज

कवर को देखने से काफी हद तक कहानी के विषय में पता चल रहा है।  क्या आपने राज के नावेल पढ़े हैं?? कैसे होते हैं?

शुक्रवार, 16 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(सौतन मांगे इंसाफ)

शीर्षक : सौतन मांगे इंसाफ
लेखक : भारत

राज कॉमिक्स की साईट पे भारत नाम के लेखक के कई उपन्यास मौजूद हैं। अब मुझे ये नहीं पता है कि इस लेखक का वाकई में कोई वजूद है या ये एक भूत लेखक है। हाँ, उपन्यास का कवर जरूर आकर्षक है। 

बुधवार, 14 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(एक हसीना थी)


शीर्षक : एक हसीना थी 
लेखक : ओम प्रकाश शर्मा 
सीरीज : विक्रांत सीरीज
यह उपन्यास मैंने पिछले साल पढ़ा था। उस वक्त मैं मुंबई में था और अक्सर चर्चगेट स्टेशन से हिंदी पल्प उपन्यास खरीद लिया करता था। मैंने जनप्रिय लेखक ओम प्रकाश शर्मा का काफी नाम सुना था और जब इस उपन्यास पे ओम प्रकाश शर्मा लिखा देखा तो सोचा कि शायद उन्हीं का उपन्यास होगा। लेकिन बात में मन में शंका जागी थी कि ये कोई ओर ओम हैं। बहरहाल उपन्यास पढ़ा था और उसके विषय में अपने ब्लॉग में लिखा भी था। आप शीर्षक पे ऊपर क्लिक करके मेरे विचार पढ़ सकते हैं।

हाँ, कवर की बात करें तो प्रकाशकों द्वारा पैसे बचाने का ये नया हथकंडा है। किसी भी कोकेशियन मॉडल की या हॉलीवुड कलाकारों की फोटो गूगल से उठा कर चेप देते हैं। यही इस कवर के साथ हुआ है। इसका कवर काफी अच्छा बन सकता था।

आप उपन्यास पढना चाहेंगे तो आपको इसका ई बुक संस्करण डेली हंट से मिल जाएगा। लिंक निम्न है:

डेली हंट

हाँ, डेली हंट में पढने के लिए आपके मोबाइल या टैब में यह एप्प इन्सटाल्ड होना चाहिए। 

मंगलवार, 13 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(गवाही)

शीर्षक : गवाही 
लेखक : सुरेन्द्र मोहन पाठक
श्रृंखला : नीलेश गोखले

जहाँ पहले प्रकाशक एक बार में पेंटर से पूरा कवर बनवाता था वहीं आजकल वो कुछ किरदार को बनवा देता है और फिर उन अलग अलग किरदारों को कंप्यूटर की मदद से अलग अलग तरीके से लगाकर नए कवर बनवा देता है। तौर पर मुझे ये तरीका पसंद नहीं आता है। मुझे लगता है इससे किताब अपनी आइडेंटिटी खो देती है लेकिन शायद प्रकाशक को ये सस्ता पड़ता है और उनके लिए तो किताब छापना एक व्यापार ही है। इस कवर में भी ऐसा ही किया गया है। सिगार वाला आदमी, फोन लगाए हुए लड़की ये सब राजा से प्रकाशित अन्य उपन्यासों में मिल जायेंगे। बस किस कोण से लगे हैं उसका फर्क रहता है। 

शुक्रवार, 9 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(साँपों के शिकारी)

शीर्षक : साँपों के शिकारी
लेखक : इब्ने सफ़ी
श्रृंखला : इमरान सीरीज

इब्ने सफी के इमरान सीरीज के उपन्यास मुझे इतने पसंद नहीं आते हैं। मुझे जासूसी दुनिया सीरीज के उपन्यास ज्यादा बेहतर लगते हैं। लेकिन हार्पर हिंदी द्वारा प्राकशित इन उपन्यासों के कवर बड़े ही खूबसूरत होते हैं और हिंदी पल्प के कवर जैसे ही होते हैं।
तो लुत्फ़ उठाइये इस कवर का। 

गुरुवार, 8 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(हमला)


शीर्षक : हमला
लेखक : अनिल मोहन
श्रृंखला : मोना चौधरी / देवराज चौहान

मोना चौधरी और देवराज चौहान अनिल मोहन जी के मुख्य किरदारों में से हैं। जहाँ देवराज चौहान डकैती मास्टर है वहीं मोना चौधरी भी ऐसी बला है जो पैसों के लिए किसी के ऊपर भी गिर सकती है। और जिसके ऊपर वो गिरती है उसकी हस्ती मिट जाती है। देवराज चौहान अक्सर मुंबई में कार्य करता है वहीं मोना दिल्ली में सक्रिय रहती है। इस उपन्यास में इन दोनों दिग्गजों की भिडंत होती है। उपन्यास मैंने नैनीताल घूमने जाते वक्त पढ़ा था। इसका दूसरा भाग भी था जो कि मुझे मिल नहीं पाया था।

बुधवार, 7 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(कुबड़ा)


शीर्षक : कुबड़ा 
लेखक : वेद प्रकाश शर्मा 

वेद प्रकाश शर्मा जी का यह उपन्यास मैंने २०१५ में पढ़ा था। उस वक्त मैं मुंबई में रहता था और हिंदी पल्प फिक्शन के प्रति नया नया आकर्षित हुआ था। मेरे पास जो संस्करण है उसका कवर पेज ऊपर वाला है। ये तो नीचे वाला कवर पेज है वो मुझे ज्यादा अच्छा लगा है। आपको दोनों संस्करणों में से कौन सा पेज अच्छा लगा ये जरूर बताइयेगा। उपन्यास के प्रति मेरे विचार आप इधर क्लिक करके जान सकते हैं।  उपन्यास अगर आपने पढ़ा है तो आपको ये कैसा लगा? इस विषय में अपनी राय जरूर दीजियेगा। 




सोमवार, 5 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(हम सब पिशाच हैं)

ते शीर्षक : हम सब पिशाच हैं
लेखक : राजभारती
आज आपके पेश है राजभारती जी के हॉरर उपन्यास 'हम सब पिशाच हैं' का कवर। किताब अगर आप पढना चाहते हैं तो ये डेली हंट पर उपलब्ध है। 

शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(काला नाग)

शीर्षक : काला नाग
लेखक : दिनेश ठाकुर

रीमा भारती के उपन्यास दिनेश ठाकुर और रीमा भारती के नाम से आते हैं। यहाँ रीमा भारती एक किरदार का नाम है। मैंने कुछ उपन्यास पढ़े हैं और मुझे रोचक लगे। रीमा एक तरीके से माहिला जेम्स बांड हैं।
इस उपन्यास का शीर्षक तो रोचक है ही लेकिन कवर पर न केवल नाग है बल्कि एक कुत्ता भी बना हुआ है। अब उसका क्या अर्थ है वो तो उपन्यास पढने के बाद ही  जान पायेंगे। 

गुरुवार, 1 दिसंबर 2016

Book Cover of the Day(डायन)

स्रोत :http://www.omprakashsharma.com/
शीर्षक : डायन
लेखक : ओम प्रकाश शर्मा

ओम प्रकाश शर्मा जी हिंदी पल्प फिक्शन के वर्तमान पीढी से पहले पीढी के लेखक हैं। वो हिंदी पल्प फिक्शन के स्वर्ण काल में लिखा करते थे।

ये कवर मैंने एक साईट से लिया है जो कि उनको समर्पित है। आप उस साईट पर जाकर इस उपन्यास को पढ़ भी सकते हैं। मैं तो खैर, पढ़ ही रहा हूँ। साईट पर आप इधर क्लिक करके जा सकते हैं। हाँ, उपन्यास पढने के लिये आपको उसमे खाता बनाना पड़ेगा। और हाँ, उधर उपन्यास के स्कैन्ड पेज हैं तो हो सकता है उन्हें पढने में थोड़ी परेशानी हो। लेकिन जब उनके लिखे उपन्यास उपलब्ध नहीं है तो ये एक सराहनीय प्रयास है।

खैर पढ़ने एक बाद बताइयेगा जरूर कि कैसा लगा?

मंगलवार, 29 नवंबर 2016

Book Cover of the day(चीखती कब्रें)


शीर्षक : चीखती कब्रें 
लेखक : राजभारती 

शीर्षक ही बता रहा है कि उपन्यास हॉरर है। हिंदी पल्प फिक्शन में शायद राज भारती ही एक लौते लेखक हैं जो हॉरर genre की किताबें नियमित तौर से लिख रहे हैं। शीर्षक कहानी अपने आप बता रहा है। 
आपने इसे पढ़ा हो तो अपनी राय जरूर दीजियेगा। 

रविवार, 27 नवंबर 2016

Book Cover of the day(मेरी बीवी सबकी मौत)


शीर्षक : मेरी बीवी सबकी मौत
लेखक : टाइगर

राज कॉमिक्स की साईट पर अगर आप जायें तो हिंदी उपन्यासों की श्रेणी में कई लेखकों के उपन्यास आपको मिल जायेंगे। टाइगर के नाम से भी उधर काफी उपन्यास हैं। मैंने अभी तक एक भी नहीं पढ़े हैं लेकिन शीर्षक रोचक हैं।
इसके कवर को देखें तो इसमें एक कलर तस्वीर है बाकी दो ब्लैक एंड वाइट। कंधे में बच्चा रखा हुआ है और उस व्यक्ति ने हाथ में गन थाम रखी है। बच्चे को क्या हुआ? बीवी क्यों मौत देने वाली देवी बन गयी? कई सवाल हैं जो पाठक को जरूर अपनी तरफ लुभायेंगे। 

शनिवार, 26 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(पच्चीस रूपये का इन्साफ)

शीर्षक : पच्चीस रूपये का इन्साफ
लेखक : सूरज

इस उपन्यास का कवर इंटरेस्टिंग है। तराजू में एक दूध की बोतल और पच्चीस रूपये हैं। और इनके आगे एक माँ है जो अपने दूधमुहे बच्चे के साथ खड़ी है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक दूध की बोतल के लिए उसे इन्साफ करवाना पढ़ा। कहानी के प्रति रूचि कवर को देखकर ही जागृत हो जाती है।
आप क्या सोचते हैं? कहानी क्या रही होगी?



शुक्रवार, 25 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(कोलाबा कांस्पीरेसी)


शीर्षक : कोलाबा कॉन्सपिरेसी 
श्रृंखला : जीत सिंह #७
लेखक: सुरेन्द्र मोहन पाठक

सुरेन्द्र मोहन पाठक जी का यह उपन्यास ही था जिसे पढकर मेरी रूचि हिंदी पल्प फिक्शन में जागी थी। उपन्यास के विषय में मेरी राय तो आप ऊपर लिंक पे क्लिक करके पढ़ सकते हैं। हाँ, इसके कवर के विषय में मेरी राय तो ये है कि मुझे इसका कवर पसंद नहीं आया था। मुझे विंटेज कवर ज्यादा अच्छे लगते हैं। डिजिटल कवर में वो बात नहीं लगती। लेकिन उपन्यास बेजोड़ लगा था। नए डिजिटल कवर और पुराने विंटेज कवर में आपको कौन से ज्यादा आकर्षक लगते हैं??

गुरुवार, 24 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(खून की लहरें)



शीर्षक : खून की लहरें 
लेखक : धीरज 

धीरज नाम के लेखक से मैं वाकिफ नहीं हूँ। हो सकता है ये छदम (घोस्ट) लेखक हों। इस लेखक के उपन्यास अगर आप मंगवाना चाहे तो निम्न लिंक से मंगवा सकते हैं। 
उपन्यास के विषय में साईट में कोई जानकारी नहीं है। अगर राजा वाले उपन्यास के विषय में साईट में कुछ लिखते जैसे इसकी कहानी क्या है? तो शायद लोग उपन्यास के प्रति आकर्षित होते। अभी तो कहानी का अंदाजा लगाने के लिए कवर ही मौजूद है। एक अधेड़ औरत है जो कि एक जवान लड़की की लाश को गले से लगाकर रो रही है। एक बन्दूक ताने आदमी है और एक युवती है। इन पात्रों के को लेकर लेखक ने क्या कहानी बुनी है ये तो उपन्यास पढ़कर ही पता चलेगा। कवर बिलाशक आकर्षक है। आपकी क्या राय है?

बुधवार, 23 नवंबर 2016

Book Cover of the day(अर्जुन एक कौरव एक सौ एक)

शीर्षक : अर्जुन एक कौरव एक सौ एक
लेखक : केशव पंडित
केशव पंडित के एक और उपन्यास। इस उपन्यास के शीर्षक से जो अनदजा मैं लगा सकता हूँ कि इधर अर्जुन केशव पंडित है और कौरव वो अपराधी जिनके खिलाफ इसने मुहीम छेड़ी है। अब महाभारत में तो कौरव भाई थे इस उपन्यास में ये देखना होगा क्या सारे कौरव एक ही परिवार के हैं। अगर कवर को देखेंगे तो जो युवती इसमें दिख रही है वो बॉलीवुड अदाकारा उर्मिला के ऊपर आधारित है, नीचे ब्लैक और वाइट में जो किरदार बने हैं उनमे से एक तो अक्षय कुमार हैं, एक मिथुन जैसे लग रहे है, एक प्राण जैसे लग रहे हैं बाकी दो के विषय में कुछ कह नहीं सकता। खैर, कवर में नाटकीयता कम है जो कि हो सकती थी। लेकिन अर्जुन और कौरवों को दिखाने का जो प्रयत्न किया है वो सराहनीय है। 

मंगलवार, 22 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(प्रेत जाल)

लेखक : राजभारती
शीर्षक : प्रेत जाल
उपन्यास डेली हंट में उपलब्ध है और आप उधर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक निम्न है:
डेली हंट

रविवार, 20 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(मैं कातिल नहीं)

शीर्षक : मैं कातिल नहीं
लेखक : संजय गुप्ता
संजय गुप्ता जी का नाम अगर आपने सुना होगा तो वो किसी कॉमिक्स के सिलसिले में ही सुना होगा। उनकी एक कहानी मैंने वेद जी के उपन्यास के पीछे पढ़ी थी। कहानी मुझे उपन्यास से अच्छी लगी थी। बहरहाल, उपन्यास मैंने अब तक एक भी नहीं पढ़े हैं। क्या आपने पढ़े हैं? अगर हाँ तो अपनी राय जरूर दीजियेगा।

शनिवार, 19 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(बेलगाम अघोरी)


शीर्षक : बेलगाम अघोरी
लेखक : राज भारती
उपन्यास डेली हंट में उपलब्ध है। आप एप्प में जाकर इसका लुत्फ़ उठा सकते हैं। 

शुक्रवार, 18 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(ये अयोध्या है रावण की)

शीर्षक : ये अयोध्या है रावण की
लेखक : केशव पंडित
अगर आप कवर को देखें तो इसमें काफी कुछ दिखाया गया है। केशव पंडित है, एक पुलिस वाला है और एक लड़की है। बन्दूक तनी हुई है और एक आदमी को गोली मारी जा रही है। कवर तो आकर्षक है ही, इसके इलावा इसका शीर्षक ऐसा है कि आपको एक बार सोचने को मजबूर कर देता है कि कहानी आखिर क्या होगी?
आपने सबसे अतरंगी शीर्षक कौन सा पढ़ा है?

गुरुवार, 17 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(अनहोनी)


शीर्षक : अनहोनी
लेखक : राज भारती
अगर आप किताब पढना चाहते हैं तो आपको ये डेलीहंट नामक एप्प पे उपलब्ध हो सकती हैं:
डेलीहंट

मंगलवार, 15 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(एक नदी दो पाट)

शीर्षक : एक नदी दो पाट
लेखक : गुलशन नंदा

हिंदी पल्प फिक्शन में रोमांटिक साहित्य भी बहुत प्रसिद्ध हुआ करता था। और गुलशन नंदा जी रोमांस लिखने वालों में एक अग्रणी थे। उनकी प्रसिद्धि ऐसी थी कि उनके आने वाले उपन्यासों की प्री-बुकिंग होती थी और बड़े बड़े विज्ञापन भी निकलते थे।
कवर मुझे बेहतरीन लग रहा है। आप उससे कहानी का अनुमान लगा सकते हैं। 

सोमवार, 14 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(The Blaft Anthology of Tamil Pulp Fiction Vol 2)


शीर्षक : The Blaft Anthology of Tamil Pulp Fiction Vol 2
ये दूसरा संग्रह था जिसमे तमिल पल्प साहित्य की कृतियों को अंग्रेजी में अनूदित करके प्रकाशित किया गया है।  पहले संग्रह की तरह ये भी मुझे काफी पसन्द आया था। तीसरे संग्रह का इंतजार है।

शनिवार, 12 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(बन जाओ सजना तानाशाह)

शीर्षक: बन जाओ सजना तानाशाह
लेखक : केशव पंडित
सीरीज : केशव पंडित #111
वेद प्रकाश शर्मा द्वारा रचित किरदार केशव पंडित जब प्रसिद्ध हुआ तो वेद जी ने इस किरदार के नाम पर ही पुस्तकें निकलवानी शुरू कर दी। ऐसे में भूत लेखकों की संभावना बढ़ जाती है। केशव पंडित के उपन्यासों की खासियत उनके शीर्षक भी होते हैं। ये अतरंगी ही होते हैं। क्या आप शीर्षक पढ़कर कहानी का अंदाजा लगा सकते हैं??

शुक्रवार, 11 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(एक मुट्ठी दर्द)


लेखक : वेद प्रकाश शर्मा 
राजा पॉकेट बुक्स से छपे इस उपन्यास को वेद प्रकाश शर्मा जी ने एक सामाजिक उपन्यास की तरह लिखने की कोशिश की थी। उपन्यास मुझे अपने मकसद में सफल नहीं लगा था। इस किताब में मनीष गुप्ता की एक लघु कथा हत्यारा फूल थी जो मुझे मूल उपन्यास से ज्यादा मनोरंजक लगी थी।  मुझे पॉकेट बुक्स का ये चलन बढ़ा अच्छा लगता है कि अगर कभी रेगुलर लेखक का लिखा हुए उपन्यास में कम पृष्ठ होते हैं तो वो उसमे एक लघु कथा जोड़ देते हैं जिससे पृष्ठों की संख्या दो ढाई सौ तक पहुँच सके। 

गुरुवार, 10 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(सुलग उठा सिन्दूर)


शीर्षक : सुलग उठा सिन्दूर
लेखक : वेद प्रकाश शर्मा
प्रकाशक : रवि पॉकेट बुक्स
आप सब से एक प्रश्न इस तस्वीर में आप किन किन सिने अदाकार और अदाकाराओं के अक्स देख सकते हैं? अकसर हिंदी पल्प फिक्शन के कवर पे छपने वाले किरदारों को बॉलीवुड के कलाकरों पे ही आधारित किया जाता है। 

बुधवार, 9 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(The Last Quarry)

शीर्षक : The Last Quarry
लेखक : Max Allan Collins
कवर आर्ट: Robert McGinnis
सीरीज : Hard Case Crime #23, Quarry #7

हार्ड केस क्राइम एक ऐसा प्रकाशक है जिसने अंग्रेजी के पल्प फिक्शन को दुबारा खड़ा करने की कोशिश की है।  ये किताब को उसी तरह छापते है जैसे पल्प फिक्शन के स्वर्ण काल में छपती थी। बस फर्क ये है कि कागज़ की गुणवत्ता अच्छी है।

एक और अच्छी बात इस प्रकाशन संस्था में ये है कि ये कवर पेंटिंग बनाने वाले कलाकार का नाम भी किताब में प्रकाशित करते हैं। जो कि हिंदी पल्प फिक्शन में नहीं होता। अगर हिंदी वाले ऐसा करें तो उन कलाकरों का उनकी उचित जगह और सम्मान मिलेगा। अंग्रेजी प्रकाशक इसी मामले में हिंदी वालों से जुदा होते है। जहाँ क्रेडिट देना होता है उधर अक्सर वो क्रेडिट दे देते हैं।

जहाँ तक किताब की बात है तो किताब एक कॉन्ट्रैक्ट किलर क्वैरी को केंद्र में रख कर लिखी गयी है। मैक्स एलन  कॉलिंस ने इस किरदार के ऊपर एक श्रृंखला लिखी है।  क्वैरी पैसे लेकर काम करता है और उसका काम अक्सर किसी की जान लेना होता है।  उसके लिए ये सिर्फ काम है और हर नावेल अलग काम के ऊपर होती है।

मैंने इस  श्रृंखला का उपन्यास द फर्स्ट क्वैरी पढा है जो कि मुझे बहुत पसंद आया था। ये उपन्यास भी मेरे पास मौजूद है। देखिये कब नंबर आता है इसका।  तब तक आप कवर का लुत्फ़ उठाइये।

मंगलवार, 8 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(खून की प्यासी)


शीर्षक :  खून की प्यासी
लेखक : अनिल मोहन

अनिल मोहन जी का एक थ्रिलर। उपन्यास ठीक ठाक था लेकिन कवर जबर्दस्त है। वो आँखें, खून में लथपथ लड़की और एक खून से सना हथियार आपको काफी कुछ सोचने पर मजबूर कर सकता है।
खैर कवर एन्जॉय करें। 

सोमवार, 7 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(तीर)


शीर्षक : तीर
लेखक : दिनेश ठाकुर

रीमा भारती श्रृंखला के कुछ उपन्यास दिनेश ठाकुर जी ने भी लिखे हैं।  मैंने उनके द्वारा रचित उपन्यासों को अभी तक पढ़ा नहीं है।  ये उपन्यास मेरे पास पड़ा है तो इसे पढना तो निश्चित ही है। तब तक आप कवर को एन्जॉय करें। कवर में एक नृत्य करती हुई लड़की भी है, उम्मीद करता हूँ कथानक में ऐसा होगा। 

शनिवार, 5 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(The Blaft Anthology of Tamil Pulp Fiction)


पल्प फिक्शन हिंदी  में ही नहीं तमिल में भी काफी प्रसिद्ध  है।  इस बात का पता मुझे ब्लाफ्ट पब्लिकेशन द्वारा तमिल से अंग्रेजी में अनुवादित किये गये इस संग्रह को पढने के बाद पता चला। मुझे ये संग्रह बहुत पसंद आया था और उम्मीद थी दो संग्रह के बाद तीसरा संग्रह जल्द ही आएगा। लेकिन अभी तक नहीं आया। इनके कवर पल्प फिक्शन के स्टाइल में ही तैयार थे। 
तो आप इस कवर को एन्जॉय किजिये। अगर आपने किताब नहीं पढ़ी है तो आप लिंक पे क्लिक करके इस किताब के विषय में मेरे विचार जान सकते हैं। 

शुक्रवार, 4 नवंबर 2016

Book Cover of the Day(वहशी)


शीर्षक : वहशी 
लेखक : सुरेन्द्र मोहन पाठक 
सीरीज : मुकेश माथुर #3
मुकेश माथुर सीरीज का तीसरा उपन्यास एक लुगदी कागज़ पर छपा था। उपन्यास मुझे बहुत ही अच्छा लगा था। मेरे विचार तो आप लिंक पर जाकर देख सकते हैं। कवर भी बेहतरीन है। 

लोकप्रिय पोस्ट